Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातइन समस्याओं में नहीं खाना चाहिए 'घी', वरना हो जाएंगी दिक्कत

इन समस्याओं में नहीं खाना चाहिए ‘घी’, वरना हो जाएंगी दिक्कत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Side Effects of Ghee: भारत में देसी घी हामरे खान पान का अहम हिस्सा होता है। बड़े बुजुर्गों का कहना है कि देसी घी हमारे सेहत के लिए खून फायदेमंद होता है। लेकिन आयुर्वेदि की की मानें तो घी में कई सारे औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। सेहत को फायदा पहुंचाने के साथ ही घी खाने का स्वाद भी बढ़ाता है। यही वजह है कि लोग रोटी, पराठों, दाल और पकवानों में घी डालकर खाना पसंद करते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, डी, के जैसे कई पोषक तत्व और मिनरल्स पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत के लिए गुणकारी घी कई बार हमारे लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। दरअसल, घी कुछ लोगों के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकता है। तो आज हम आपको बताते है किन लोगों को नहीं करना चाहिए देसी घी का सेवन।

पाचन की समस्‍या

वैसे तो घी पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है लेकिन आप पहले से डायजेशन की समस्‍या से जूझ रहे हैं तो घी का अधिक मात्रा में सेवन से बचें। बता दें, अगर आप किसी भी तरह की पेट की समस्‍या से जूझ रहे हैं तो घी खाने से आपके पेट संबंधी समस्या और अधिक बढ़ सकती है।

लिवर सिरोसिस

अगर आप लिवर सिरोसिस की समस्या से दिक्कत हैं, तो भी आपको घी खाने से परहेज करना चाहिए। इस तरह की समस्या में घी का सेवन करने से आपकी परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। साथ ही प्लीहा होने पर भी घी से दूरी बनाना बेहतर होता है।

गर्भावस्‍था में पेट की समस्‍या

गर्भावस्‍था में घी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर कोई गर्भवती महिला पेट खराब या खांसी सर्दी से परेशान हो तो उसे घी का सेवन नहीं करना चाहिए।

सर्दी-खांसी या बुखार में

दरअसल, घी के सेवन से शरीर में कफ बढ़ता है। ऐसे में अगर आपको सर्दी, खांसी या बुखार होता है तो आप घी का सेवन करने से बचें। ऐसा करने से आपकी समस्या बढ़ सकती है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular