Sunday, June 30, 2024
Homeकाम की बातमिस्र रूस को आर्थिक सहायता में भेज रहा 40 हजार रॉकेट, युद्ध...

मिस्र रूस को आर्थिक सहायता में भेज रहा 40 हजार रॉकेट, युद्ध से बढ़ी खाद्य पदार्थों की कीमतें

- Advertisement -

Russia Ukraine war: रुस-यूक्रेन युद्ध थमने का नाम ही नही ले रहा। रुस-यूक्रेन युद्ध का कोहराम पिछले साल से ही चल रहा है और युद्ध के बीच नए-नए खबरें सामने आ रहे हैं। जिसमें दोनों देशों की मदद करने वाले देशों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। तो वही इसी बीच एक खबर सामने आई है, जिसमें पता चला है कि मिस्र देश रूस को आर्थिक सहायता करेगा।

अमेरिकी खुफिया दस्तावेजों से खबर लीक होने के अनुसार, मिस्र रूस को गोला-बारूद की आपूर्ति को बढ़ाने के लिए गोपनीय रूप से लगभग 40 हजार रॉकेट भेजेगा। वॉशिंगटन पोस्ट द्वारा साझा की गई है, आउटलेट ने यह भी कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने अपने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक की जिसमें उन्होंने रूस को तोपें और बारूद भेजने की बात कही है।

अमेरिका से मिस्र का काफी खास संबंध रहा

मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने दस्तावेजों की वैधता की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है। क्योंकि अगर यह सच होगा तो यह मिस्र और अमेरिका के संबंधों को काफी ज्यादा प्रभावित करेगा है। बता दें कि अमेरिका से मिस्र का काफी खास संबंध रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने जनवरी के अंत में ही अल-सिसी से मुलाकात भी की थी। जिसके बाद एक बयान जारी किया गया था जिसमें मिस्टर ब्लिंकन ने मिस्र के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका की एकजुटता जाहिर की थी।

मिस्र को अपनी तरफ रुकने की चर्चा तेज

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर पिछले साल नवंबर के महीने में अल्सीसी से मुलाकात की थी जिसमें उन्होंने मिस्र को अपनी तरफ रुकने की चर्चा की थी वही अमेरिका की समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध के वजह से खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ गई हैं। मिस्र पिछले साल से रूसी गेहूं पर अपनी निर्भरता बढ़ाते जा रहा है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular