Tuesday, July 2, 2024
Homeकाम की बातभुलकर भी घर के आस-पास न लगाए ये पेड, माने जाते हैं...

भुलकर भी घर के आस-पास न लगाए ये पेड, माने जाते हैं बेहद अशुभ

- Advertisement -

जयपुर: (Vastu Shastra Tips) ये तो सभी जानते है कि पेड़-पौधों से हमारे आस-पास का वातारण शुद्ध रहता है। साथ ही हरियाली रहती है और शुध्द हवा आती है। मगर कुछ पेड़ ऐसे भी होते हैं। जिन्हें घर पर लगाना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के आस-पास भी इन पेड़ों को नहीं लगाना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं इन पेड़ों के बारे में।

बेर का पेड़

बेर के पेड़ भी घर के लिए अशुभ माना गया है। क्योंकि बेर में कांटे होते हैं। बेर का पेड़ घर पर या घर के आस-पास होने से नकारात्मकता आती है। साथ ही घर पर भय का माहौल रहता है।

खजूर का पेड़

खजूर का पेड़ दिखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है। जिस कारण लोग इसे इपने घरों में लगाते हैं। मगर वास्तु के मुताबिक इसे अपने घर पर नहीं लगाना चाहिए। अगर आप खजूर का पेड़ लगाना चाहते हैं तो फिर इसे घर से कुछ दूरी पर ही लगाएं। वरना आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कटहल का पेड़

कटहल का पेड़ घर पर ही नहीं बल्कि घर के आस-पास भी नहीं होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कटहल का पेड़ जिस घर पर लगा होता है। वहां पर रह रहे लोगों को काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पीपल का पेड़

पीपल का पेड़ को पूजनीय माना जाता है। पीपल को धार्मिक दृष्टिकोण से पवित्र पेड़ माना गया है। लेकिन घर पर कभी भी पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। मान्यतानुसार, पीपल का पेड़ जहां पर भी होता है। उस जगह पर तरक्की मंद पड़ने लगती है।

गूलर का पेड़

गूलर का पेड़ घर के लिए बेहद अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इससे घर पर दरिद्रता आती है। वहीं गूलर का पेड़ अगर घर के उत्तर दिशा में लगा हो तो इससे नेत्र रोग होने की आशंका काफी बढ़ जाती है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular