Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातसुबह उठकर इन चीजों के सेवन करने से होगा तुरंत वेट लॉस,...

सुबह उठकर इन चीजों के सेवन करने से होगा तुरंत वेट लॉस, जानिए क्या है वो चीजे

- Advertisement -

जयपुर: (Weight Loss Tips) वजन कम करना कभी-कभी एक असंभव काम की तरह लगता है। बता दें वर्क प्रेशर और तनाव के कारण लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। सबसे अधिक लोगों में बैली फैट की समस्या सामने आती हैं। वहीं कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में लोगो का मोटापा बढ़ गया था।

मोटापा और बेली फैट ना सिर्फ आपकी पर्सनालिटी को खराब करता हैं बल्कि इनके कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए वजन को हमेशा कंट्रोल में रखना चाहिए। आप अपने रूटीन में कुछ चीजें को शामिल कर सकते हैं, जिससे वजन को घटाने में तुरंत मदद मिल सकती है।

पानी का सेवन

रोज सुबह-सुबह उठकर गर्म पानी पिए। वो आपके मोटापा को कम करने में बहुत मदद करेगा। आप सोते समय कुछ भी नहीं खाते-पीते हैं, इसलिए जब आप उठते हैं तो आप निर्जलित होते हैं। रोज सुबह उठकर आधा लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। इससे ना सिर्फ आपका पाचन तंत्र ठीक हो जाएगा बल्कि हानिकारक एंग्जाइम के कारण वजन बढ़ने का खतरा भी कई गुना तक कम हो जाएगा है।

वहीं आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि ये आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। मेटाबॉलिज्म जितना तेज होगा उतना ही ज्यादा वजन कम होगा। इससे जल्दी वजन घटता हैं।

एक्सरसाइज

मोटापे से जूझ रहे लोगों को रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही सुबह उठकर वॉक पर जाना, रनिंग आदि भी मोटापे को कम करने में मदद करता है। वहीं मेडिटेशन भी करना जरूरी है। आप सभी जानते हैं कि ध्यान तनाव से संबंधित हार्मोन को नियंत्रित करके तनाव को नियंत्रित करने में मदद करता है।

अगर आप नहीं जानते हैं कि तनाव से संबंधित हार्मोन वजन बढ़ाने का कारण बन सकता हैं। बता दें तनाव हार्मोन शरीर में वसा के भंडारण को बढ़ावा देते हैं और हमारी लालसा को बढ़ाते हैं। सुबह सिर्फ 10 मिनट ध्यान करने से तनाव कम होता है और वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

चाय/कॉफी की जगह इन ड्रिंक्स को पिएं

जीरे का पानी मोटापे को घटाने में बहुत मदद करता है। आप जीरे को रात भर पानी में भिगो कर रख सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि नियमित तौर पर जीरे के पानी का सेवन करने से 3 से 4 किलो तक वजन को कम किया जा सकता है।

इसके लिए पानी में जीरे को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। फिर इसका सेवन करें। मोटापे से ग्रसित लोग नियमित तौर पर जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे जल्दी वजन घटता हैं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular