Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातगर्मियों के समय बच्चों को बर्फ का गोला खूब पसंद होता है,...

गर्मियों के समय बच्चों को बर्फ का गोला खूब पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते इसके खाने के नुकसान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Side Effect Of Ice Gola: गर्मी आते ही बाजार में कई तरह के आइसक्रीम आने लगते हैं। जैसे बर्फ का गोला जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खाना काफी पसंद आता है। गर्मियों में आइसक्रीम की एक वैरायटी जो सबसे ज्यादा बच्चों को लुभाती है वो है रंगीन बर्फ का गोला। ये देखने में बड़ा ही प्यारा लगता है और खाने में तो उससे भी ज्यादा अच्छा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये रंग-बिरंगे आकर्षक दिखने वाले गोले आपके बच्चों को बीमार कर सकते हैं। तो आज हम आपको बताते है बर्फ का गोला खाने के नुकसान।

पेट और लीवर को नुकसानदायक

रंग-बिरंगे बर्फ के गोले में कई तरह के केमिकल युक्त रंग डाले जाते हैं। इस रंग को तैयार करके महीनों इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इससे पेट और लीवर को नुकसान पहुंच सकता है। आंतों में संक्रमण हो सकता है।

सर्दी जुखाम

बर्फ का गोला खाने से सर्दी जुखाम हो सकता है। बाहर तेज धूप में बर्फ खाने से बच्चों को सर्दी जुखाम होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे कंजेशन हो जाता है जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

गले में इंफेक्शन

बर्फ का गोला बच्चों के गले में इंफेक्शन का मुख्य कारण बन सकता है। इससे बच्चों के गले में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। ये बर्फ का गोला निमोनिया और टाइफाइड का भी कारण बन सकता है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular