Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातप्रदेश में CBSE के रिजल्ट जल्द होंगे जारी, अब डिजीलॉकर पर ऐसे...

प्रदेश में CBSE के रिजल्ट जल्द होंगे जारी, अब डिजीलॉकर पर ऐसे मिलेगी मार्कशीट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़)CBSE 10th 12th Result 2023 Date Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम 2023 जल्द जारी होने वाले है। परीक्षार्थी आपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट जारी होने के बाद देखे सकेंगे। बता दें कि बोर्ड ने 10वीं कक्षा के एग्जाम के लिए देश में 7250 केंद्र और 12वीं कक्षा के एग्जाम के लिए 6759 परीक्षा केंद्र तैयार किए थे

CBSE के रिजल्ट इन वेबसाइटों पर मिलेगा

cbseresults.nic.in

results.cbse.nic.in

cbse.nic.in

cbse.gov.in

 डिजीलॉकर पर रिजल्ट के साथ पाएं मार्कशीट-सर्टिफिकेट 

विद्यार्थियों को रिजल्ट के साथ-साथ मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी डिजीलॉकर पर मिलेंगे। इसके लिए पहले से ही उन्हें डिजीलॉकर पर अकाउंट बना लेना चाहिए।

सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर विजय सिंह ने बताया कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों के 10 मई को ही जारी किए जाएंगे, अभी ऐसा नहीं कह सकते। लेकिन यह तो तय है कि रिजल्ट मई माह में ही जारी किया जाना है, अगर आखिरी समय में किन्हीं अपरिहार्य कारणों से योजना में कोई आकस्मिक बदलाव न हो।

आधिकारिक वेबसाइट

आपको बता दें कि सीबीएसई का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी होगा। इसके अलावा, कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट भी डिजिलॉकर ऐप पर उपलब्ध होगी। आवेदकों को अपने सीबीएसई स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और स्कूल नंबर भरने होंगे।

कैसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर सीबीएसई कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर एक लॉगइन विंडो दिखाई देगी।
सीबीएसई कक्षा 10 या 12 का रोल नंबर दर्ज करें।
संबंधित कक्षा, 10 या 12 का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
आगे के संदर्भ के लिए सीबीएसई कक्षा 10 और 12 परिणाम 2023 डाउनलोड करें।

डिजीलॉकर पर ऐसे मिलेगी मार्कशीट

सबसे पहले Digilocker.gov.in पर जाएं।
इसके बाद सीबीएसई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अब आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
मार्कशीट सबमिट करें और देखें।

सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा

बता दें कि इस साल सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में 38 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हुए थे। इनमें से दसवीं कक्षा में 21, 86, 940 और बारहवीं कक्षा में 16,96,770 छात्र पंजीकृत हुए थे। बोर्ड ने 10वीं कक्षा के एग्जाम के लिए देश में 7250 केंद्र और 12वीं कक्षा के एग्जाम के लिए 6759 परीक्षा केंद्र तैयार किए थे

10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 के बीच आयोजित

सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 के बीच आयोजित की गई थी। जबकि सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक चली थी।

परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट

सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा उम्मीदवारों को यूएमएनजी ऐप और डिजीलॉकर पर देखने के लिए उपलब्ध होगा। इके साथ ही एसएमएस सेवाओं के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE कक्षा 10, 12 का परिणाम 2023 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइटों- cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर घोषित किया जाएगा।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular