Tuesday, July 2, 2024
Homeकाम की बातबाड़मेर में महिला रेप मामले पर बीजेपी ने गहलोत सरकार को घेरा,...

बाड़मेर में महिला रेप मामले पर बीजेपी ने गहलोत सरकार को घेरा, क्या भाजपा करेगी आंदोलन

- Advertisement -

जयपुर: (rape with woman) राजस्थान के बाड़मेर से एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है जिसको लेकर बीजेपी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। जानते है कि अखिर क्या है पूरा मामला। बाड़मेर में महिला के साथ हुई रेप की घटना को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने पीड़िता की मौत के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

राजस्थान की कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी

हर दिन महिलाओं और बालिकाओं के साथ बलात्कार और हत्या जैसी घटनाएं हो रही है। लेकिन कांग्रेस सरकार आंखें मूंदे बैठी है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि राजस्थान की कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। जिसकी जिम्मेदार सिर्फ कांग्रेस है। बालोतरा में दलित विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया गया। उसके बाद भी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया।

बल्कि पीड़िता को उपचार के लिए ऐसी जगह ले जाया गया। जहां बर्न यूनिट ही नहीं थी। इसलिए पीड़िता की मौत हो गई जिसकी राजस्थान की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने इस घटना के लिए अधिकारियों को भी जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दोषी अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग की है। अगर सरकार ने ऐसा नहीं किया तो भाजपा आंदोलन की राह पकड़ेगी।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री का ट्वीट

रेप पीड़िता को जलाने और इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने ट्वीट कर राज्य की कांग्रेस सरकार घेरा और लिखा कि लचर कानून व्यवस्था के कारण अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो चुका है।

केंद्र मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का ट्वीट

केंद्र मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट करते हुए लिखा- दलित महिला से एक मुस्लिम युवक द्वारा दुष्कर्म और उसे जान से मारने की कोशिश के बाद राजस्थान सरकार का रवैया वही रहा जो आरोपी चाहता था। ऊपर से इलाज में की गई देर बताती है कि सामान्य जन की जान की प्रशासन और सरकार को कितनी फिक्र है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular