Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातवीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 483वी जयंती पर इकट्ठा हुए बीजेपी और...

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 483वी जयंती पर इकट्ठा हुए बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता, याद किया राजस्थान का इतिहास

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Veer Shiromani Maharana Pratap: आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 483वी जयंती है। वही मारा गाना वही महाराणा प्रताप जिनकी कथाएं सुनने से रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर आज मेवाड़ में अलग-अलग स्थानों में कई कार्यक्रम होंगे। दरअसल यह कार्यक्रम पिछले 15 दिनों से हो रहा है। सुबह रेलवे स्टेशन पर विभिन्न संगठनों कि लोगों ने यात्रियों का हल्दीघाटी की मिट्टी से तिलक लगाकर स्वागत किया। महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत सुबह से ही हो गई है।

 

सभी समाज व संगठन के द्वारा सुबह प्रताप की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उसके बाद शहर के चेतक सर्किल चौराहे से शोभायात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नगर के सुखाड़िया रंगमंच की सभा पर पहुंचे। रविवार शाम को शिव दल की ओर से 15 दिन कि चल रहे आयोजन में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। भारत युवाओं का देश है। महाराणा प्रताप के आदर्श जीवन मूल्य और नैतिक कर्तव्यों को हमारी युवा पीढ़ी को समझना होगा।

पुष्कर घाटी पर स्थित महाराणा प्रताप स्मारक

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौर सहित भाजपा और कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सोमवार यानी 22 मई को अजमेर के साथ ही प्रदेश भर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पुष्कर घाटी पर स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए।

इसके बाद महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। महाराणा प्रताप की जयंती पर अजमेर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि आज मौका है युगपुरुष महाराणा प्रताप को नमन करने का, पूरे विश्व में राजस्थान का नाम जिस महान विभूति से लड़ा और जुड़ा है जिन्हें दुनिया प्रथम स्वतंत्रता संग्रामी सैनिक मानते हैं। महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उसके दिखाए गए रास्ते पर हमारी आने वाली पीढ़ी चले और इतिहास से रूबरू हो, इस उद्देश्य से इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular