Tuesday, July 2, 2024
Homeकाम की बातबीजेपी के बाद कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कांग्रेस में 8 नये प्रवक्ता...

बीजेपी के बाद कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कांग्रेस में 8 नये प्रवक्ता बनाये गए

- Advertisement -

जयपुर: (Rajasthan Assembly Election 2023) राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के बाद कांग्रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस बदलाव के बाद कई विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है तो कई नए चेहरों को भी पार्टी का ओर से कमान मिली है। कहीं ये होने वाले चुनाव से पहले सभी जातियों को साधने और खुश करने के लिए फेरबदल तो नही किए गए। इसमें कई विधायक और कई पार्टी के बड़े वफादार चेहरे भी हैं। सचिन पायलट के सबसे खास विधायकों में से एक इंद्राज गुर्जर को भी प्रवक्ता बनाया गया है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो इससे संगठन में बन रहे दबाव को कम करने की कोशिश की जा रही है। अभी और भी बदलाव होने बाकी है।

कांग्रेस में 8 नये प्रवक्ता बनाये गए

राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार यानी 3 अप्रैल को संगठन में कई नई नियुक्ति की है। आठ नये प्रवक्ता बनाये गए हैं। बता दें कि सात मीडिया पैनलिस्ट और तीन मीडिया संयोजक बनाये गए हैं। प्रवक्ता में विधायक अमित चाचण, विधायक इंद्राज गुर्जर, विधायक प्रशांत बैरवा, खानु खान भुदावली, महेंद्र गहलोत, पंकज मेहता, अजय कछवाहा आरआर तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। सात मीडिया पैनलिस्ट के रूप में राजेंद्र आर्य, प्रतिष्ठा यादव, प्रदीप चतुर्वेदी, अनिल टाटिया, प्रतीक सिंह, किशोर शर्मा, भरत मेघवाल को नियुक्त किया गया है। पंकज शर्मा, सुभदेव सिंह चौहान और नितिन सारस्वत को मीडिया संयोजक बनाया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस जिम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।

पार्टी के नए प्रवक्ता ने किया धन्यवाद

विराटनगर से कांग्रेस विधायक इंद्राज गुर्जर को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है। विधायक ने कहा कि इसके लिए आलाकमान और प्रदेश अध्यक्ष का बहुत-बहुत धन्यवाद।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular