Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातभरतपुर के किसान ने फूलों की खेती से कमाए लाखों रुपए, महीने...

भरतपुर के किसान ने फूलों की खेती से कमाए लाखों रुपए, महीने की कमाई हो रही है 15 से 20 लाख

- Advertisement -

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर में पिछले कुछ वर्षों से किसान पारंपरिक खेती को छोड़ नकदी और बागवानी की खेती करने में रुचि ले रहे हैं। बता दें देश में कई प्रकार के फूलों की खेती बड़े स्तर पर की जा रही है। इन्हीं फूलों की खेती में किसानों के बीच गेंदा के फूलों की खेती सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। किसानों का कहना है कि गेंदे की खेती करने का मुख्य कारण कम लागत में अधिक मुनाफा होता है और अन्य फूलों की खेती की बजाय ये खेती करना आसान भी होती है। इस में ज्यादा काम नहीं करना पड़ता है।

महीने की कमाई हो रही है 15 से 20 लाख

किसान जमुना लाल मीणा ने बताया कि पहले वो पारंपरिक खेती में गेंहू और सरसों की खेती करते थे। वही दो वर्ष पहले दोस्त के कहने पर करीब 4 हेक्टेयर भूमि में गेंदा की खेती की है। बता दें कि पौधा रोपण के बाद 3 माह में फूल आने शुरू हो गए। एक वर्ष में 10 से 12 बार फूल आते है और एक हेक्टेयर में करीब 15 टन फूलों का उत्पादन होता है। किसान का कहना है कि ये फसल ऐसी है जो कम मेहनत में अधिक मुनाफा देती है। कई व्यापारी उनका माल सीधे खेत से ही ले जाते है। शादी और त्योहारों के सीजन में फूलों की कीमत 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है और सामान दिनों में 100 से 150 रुपये प्रति किलो रहती है। प्रतिवर्ष इस खेती से 15 से 20 लाख रुपये की आमदनी है।

जैविक खाद का प्रयोग

इस किसान के द्वारा गेंदा के फूलों की खेती में रासायनिक खाद की बजाय जैविक खाद का प्रयोग किया जाता है। इस खाद के उपयोग से फसलों का उत्पादन अधिक होता है। लेकिन अधिकांश किसान अधिक उत्पादन के लिए रासायनिक खाद का प्रयोग करते हैं। जिससे फसल जहरीली होने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता भी कम हो जाती है। वहीं इन गेंदा के फूलों का उपयोग पूजा-पाठ के साथ-साथ कई दवाइयों को बनाने में किया जाता है। इसी को मध्य नजर रखते हुए मैं पिछले 2 साल से जैविक खाद से ही यह खेती कर अच्छा मुनाफा ले रहा हूं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular