Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातBharatpur: आरक्षण की मांग को लेकर चक्का जाम, प्रदर्शनकारियों को हटाने के...

Bharatpur: आरक्षण की मांग को लेकर चक्का जाम, प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

- Advertisement -

Bharatpur: जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे पर 12 प्रतिशत आरक्षण (Reservation) की मांग को लेकर राजस्थान में कुशवाह, माली और मौर्य समाज के लोगों ने जाम लगा दिया। आंदोलनकारियों ने हाइवे पर लाठियां लेकर बैठ गए और प्रदर्शन किया। पहले से ही आंदोलन के बारे में चेतावनी दे दी गई थी। सुबह से शाम तक हाईवे के दोनों तरफ पुलिस बल तैनात रहा और प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों को हटाने के कारण पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

मौके पर सभी अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कानून व्यवस्था बनी रहें इसके लिए आंदोलन स्थल पर पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने मोर्चा संभाला। जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे पर सैकड़ों की संख्या में आंदोलनकारी और हाइवे पर चक्का जाम कर दिया।

आंदोलनकारियों को अगर नही छोड़ा गया तो हम आंदोलन करेंगे

आरक्षण संघर्ष समिति के 11 सदस्यों को भरतपुर में और 15 सदस्यों को करौली में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरक्षण संघर्ष समिति के सहसंयोजक वासुदेव प्रसाद कुशवाहा ने कहा है कि आंदोलनकारियों को 21 अप्रैल के आंदोलन की तैयारी के समय ही हिरासत में ले लिया गया था। आंदोलनकारियों को अगर नही छोड़ा गया तो हम आंदोलन करेंगे।

हर व्यक्ति को अपना हक मांगने का अधिकार हैं

प्रशासन ने हाइवे पर प्रदर्शन को देखते हुए जयपुर के लिए नदबई होते हुए जानें का दूसरा रास्ता निकाला। प्रदर्शनकारी विनोद ने कहा कि सरकार से हम अपनी मांगों को लेकर काफी समय से मांग कर रहे हैं। लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। चक्का जाम करने की यही वजह है कि सरकार ने हमारी मांगो को नही सुनी।

आर-पार की लड़ाई के रूप में यह आंदोलन लड़ा जाएगा। संविधान की सीमा में रहकर देश का हर व्यक्ति को अपना हक मांगने का अधिकार हैं। अनुशासन में रहकर आंदोलन करेंगे, प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular