Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातAadhaar Card: 30 जून तक पूरा कर लें आधार कार्ड के यह...

Aadhaar Card: 30 जून तक पूरा कर लें आधार कार्ड के यह जरूरी काम, वरना हो सकती है दिक्कत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Aadhaar Card, Rajasthan: आज के जमाने में कोई भी सरकारी या नीजि काम हो उसके लिए आधार कार्ड का प्रयोग होता है। आज सबसे ज्यादा जरूरी आधार कार्ड हो गया है। आधार कार्ड के चलते ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिलता है। वहीं युवाओं को नौकरी के समय, और बच्चों को स्कूल में एडमिशन के लिए आधार कार्ड की जरुरत पड़ती है। बता दें कि जिन लोगों का आधार कार्ड काफी पुराना या 10 साल से ज्यादा बने हुए हो गया है। उन्हें आधार कार्ड को बदलने के लिए कहा जा रहा है। इसी कड़ी में हम आपको आधार कार्ड से जुड़े सबसे जरूरी और महत्वपू्र्ण 3 जानकारी बतनाएंगे। जिन्हें आपको जून में जल्द से जल्द करना होगा। वरना आपको कई दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ेगा।

पैन आधार लिंक

बता दें कि पैन कार्ड को आधार से लिंक कने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 तय कर दी गई है। इसलिए आपको जल्द से जल्द अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक कराना होगा। क्योंकि अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं होगा, तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा।

आधार कार्ड अपडेट

आप 14 जून, 2023 तक डिजिटल इंडिया के तहत अपने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। MyAadhaar पोर्टल पर यह सेवा बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध है। इसमें आप अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर फ्री में अपडेट कर सकते हैं।

EPFO से लिंक

1 जून को कई नियमों में बदलाव किया गया है। जिसमें ईपीएफओ से जुड़ा एक नियम भी है। इस नियम के तहत पीएफ खाताधारकों को आधार को अपने खाते से लिंक करना होगा।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular