Tuesday, July 2, 2024
Homeकाम की बातआम का एक ऐसा पेड़ जो है100 साल पुराना, सरकार ने किया...

आम का एक ऐसा पेड़ जो है100 साल पुराना, सरकार ने किया हेरिटेज वृक्ष घोषित

- Advertisement -

A mango tree that fell 200 meters in 250 years: देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला फल आम है। इसलिए ही फलों का राजा आम को माना जाता है। देशभर में इसके कई वैरायटी पायी जाती हैं। अक्सर लोगों का पसंदीदा फल आम ही होता है।

लेकिन कभी आपने ऐसा सुना है, कि आम का पेड़ भी चलता है, जी हां आप सही सुन रहे हैं। आम का पेड़ चलता है। आज हम आपको ऐसे पेड़ के बारे में बताएंगे जो किसी अजूबे से कम नहीं है। जो ‘चालतो आंबा’ यानी चलता हुआ आम के नाम से मशहूर है। यह पेड़ अपने मूल स्थान से कई मीटर दूर तक खिसक चुका है।

आम का एक ऐतिहासिक पेड़ है

एक आम के बागीचे में आम का एक ऐतिहासिक पेड़ मौजूद है। इस पेड़ में कई विशेषता होने की वजह से सरकार ने 2011 में ही इस पेड़ को हेरिटेज वृक्ष घोषित किया था। गुजरात के 50 विरासत पेड़ों में से यह पेड़ एक है। वन विभाग इसका निरीक्षण करता है और इसको देखने के लिए दुनिया भर के लोग यहां आते हैं ।

यह आम का पेड़ 100 साल पुराना है

यहां के रहने वाले बुजुर्ग प्रवासी बताते हैं, कि यह आम का पेड़ 100 साल पुराना है। 250 साल में 200 मीटर तक खिसक चुका है। बता दें कि वर्तमान में इस पेड़ के मालिक मोहम्मद ओसेफ वली मियां अच्छू हैं। इनके द्वारा बताया गया कि उनके जन्म के पहले से ही यह पेड़ बगीचे में मौजूद है और बचपन से ही वह इसकी देखभाल कर रहे हैं।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular