Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बात2000 Rupee Note: CM गहलोत ने नोटबंदी 2.0 पर पूछा सवाल, कहा-...

2000 Rupee Note: CM गहलोत ने नोटबंदी 2.0 पर पूछा सवाल, कहा- RBI को ऐसा निर्णय क्यों लेना पड़ा?

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ ), 2000 Rupee Note: दो हजार रुपये के नोट को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वापस लेने का निर्णय किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने RBI के इस निर्णय के बाद से सवाल उठाया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि RBI को ऐसा निर्णय क्यों लेना पड़ा? इसके पीछे के कारण को सरकार को और जनता को तो बताना चाहिए?

सरकार ने बहुत बड़ी गलती की थी

RBI के द्वारा नोट जमा कराने के लिए तय किये गए समय सीमा को राजस्थान के सीएम ने सही कदम बताया। सीएम ने कहा कि इससे पहले ऐसा न करके सरकार ने बहुत बड़ी गलती की थी। लेकिन वह एक बहुत बड़ा ब्लंडर था। पहले भी देश में 1000 के नोट को बंद दिया गया था। दो हजार के नोट बाजार में बहुत समय पहले से ही गायब हो जाने के सवाल पर अशोक गहलोत ने कहा कि इस बात की जानकारी हमें नहीं है।

नोट गायब होने की बात तो जांच करने का मुद्दा है

दो हजार के नोट गायब होने की बात तो जांच करने का मुद्दा है। RBI इस बात का जबाब देश की जनता को देगी। दरअसल, RBI ने 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का निर्णय किया है। ये मुद्रा वैध बनी रहेगी। बैंकों को रिजर्व बैंक ने सलाह दी है कि 2000 रुपये के नोट तत्काल प्रभाव से जारी करना बंद कर दें। ये नोट 30 सितंबर तक सर्कुलेशन में बने रहेंगे। जिसके पास 2000 के नोट है वो बैंक में 30 सितम्बर तक जाकर बदल सकते है।

ALSO READ: सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- पहलवानों को न्याय में देरी क्यों

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular