Sunday, July 7, 2024
Homeजयपुरगैर मर्द के साथ लिव-इन में रह रही शादी शुदा महिला को...

गैर मर्द के साथ लिव-इन में रह रही शादी शुदा महिला को एसपी ने दी पुलिस सुरक्षा

- Advertisement -

बीकानेर(Wife with Live-in Partner): पति-पत्‍नी का रिश्‍ता आपसी विश्‍वास और प्रेम पर टिका होता है। दोनों पक्षों को भरोसा कायम रखना होता है। इसमें संतुलन हो तो रिश्‍तों में दरार नहीं आती है। रिश्‍तों में मधुरता कायम रखने के लिए समय पर पहल न की जाए तो दरारें इतनी बड़ी हो जाती हैं कि इसे पाटना मुश्किल हो जाता है। राजस्‍थान के चूरू से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। उसने पति और ससुराल वालों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला का कहना है कि जब वह महज 12 साल की थी। तो उसी कच्‍ची उम्र में उसकी शादी कर दी गई थी। आगे महिला ने बताया कि विवाह के बाद उनका पति शराब पीने लगा और शराब के नशे में ही उसके साथ मारपीट करना शुरु कर दीया। इस दौरान उसकी एक गैर मर्द के साथ जान-पहचान हो गई। बाद में उसने पति को छोड़ कर उसी शख्‍स के साथ लिव-इन में रहने लगी। बाद में महिला के पति और परिवार वालों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी।

महिला ने बताया कहां मुलाकात हुई उस शख्‍स से

महिला ने बताया कि वह जीवन को 7 साल से जानती हैं। हम दोनों पहली बार रतनगढ़ में किसी रिश्तेदारी में मिले थे और फिर हमारी जान-पहचान हो गई थी। इसके बाद हम दोनों की फोन पर बातें भी होने लगीं। आगे उसने बताया कि बातचीत का यह सिलसिला धीरे-धीरे प्‍यार में बदलने लगा और बाद में दोनों को इसका अहसास हुआ था और फिर हमारा मिलना शुरु हो गया।

महिला को जान से मारने की धमकी मिल रही है

बीती 25 जनवरी को इंदिरा और जीवन एक साथ घर से निकल गये थे। 29 जनवरी को दोनों ने चूरू कोर्ट से लिव-इन का सर्टिफिकेट बनवा लिया था। इसके बाद से ही महिला के ससुराल वाले दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इंदिरा ने यह भी बताया कि वह अपनी मर्जी से जीवन के साथ रह रही हैं। आपको बता दें कि लिव-इन में रह रहे दोनों को पुलिस सुरक्षा भी मुहैया करवाई गई है।

एसपी ने दोनों को दी पुलिस सुरक्षा

इंदिरा के इस कदम से नाराज उसके परिजनों ने दोनों को जान से मारने की धमकी देदी है। इसके बाद इंदिरा ओर जीवन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर पुलिस सुरक्षा की मांग की। एसपी ने मामले को गंभीरता से देखते हुए उन्‍हें पुलिस सुरक्षा देने के आदेश कर दीए है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular