Sunday, July 7, 2024
HomeजयपुरRPSC 2nd Grade Answer Key 2023 Out: जारी हुई राजस्थान सीनियर टीचर...

RPSC 2nd Grade Answer Key 2023 Out: जारी हुई राजस्थान सीनियर टीचर आंसर-की, 24 मार्च तक उठाएं लाभ

- Advertisement -

Rajasthan: राजस्थान सीनियर टीचर आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने ग्रेड 2 टीचर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या फिर यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से राजस्थान सीनियर टीचर आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि RPSC सीनियर टीचर ग्रेड 2 परीक्षा पिछले साल दिसंबर में आयोजित की गई थी। वहीं आयोग ने 21, 22, 23 और 26 दिसंबर को आयोजित सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषयों की राजस्थान सीनियर टीचर आंसर-की जारी हो गई है।

इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 22 मार्च से 24 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ध्यान रहे कि प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपए शुल्क जमा करना होगा। बता दें कि इन आपत्तियों पर विचार के बाद आयोग फाइनल आंसर-की और फिर रिजल्ट जारी करेगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान सीनियर टीचर परीक्षा के जरिए ग्रेड 2 सीनियर टीचर के 9760 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।आपको बता दें कि आयोग ने पिछले साल 21 दिसंबर, 22 दिसंबर और 26 दिसंबर को परीक्षा आयोजित की थी। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की पर ऑब्जेक्शन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: जानिए उन महिलाओं के बारे में जिन्होंने किया भारतीय क्रिकेट का नाम रोशन

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular