Tuesday, July 2, 2024
Homeजयपुरगुर्जर समुदाय के लोगो ने भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में आने...

गुर्जर समुदाय के लोगो ने भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में आने से पहले ही दी धमकी

- Advertisement -

(जयपुर): भारत जोड़ो यात्रा जो कि राहुल गांधी ने शुरु की और अब ये यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में करेगी प्रवेश। राजस्थान में राहुल यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. रूट चार्ट तय हो गया है. भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के मध्यप्रदेश से झालावाड में प्रवेश कर 7 जिलों से होकर गुजरेगी.

इस दौरान झालावाड़ जिले की झालरापाटन, कोटा की लाडपुरा, कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण और रामगंज मंडी विधानसक्षा क्षेत्रों से यात्रा गुजरेगी. लेकिन लगता है राजस्थान में इस यात्रा का आना कांग्रेस को पसंद नही आ रहा, तभी तो भारत जोड़ो यात्रा में इतनी अड़चने आ रही हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में अड़चने

भारत जोड़ो यात्रा में अड़चन पड़ने का कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अपने ही पार्टी के सदस्य और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को “गद्दार” बताने की टिप्पणी के बाद का पायलट के समर्थको का गुस्सा हैं जिसमे अब गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति भी शामिल हो चुकी हैं।

गुर्जर समुदाय के लोगो ने भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में रोकने की धमकी दी हैं। समिति का कहना हैं की जब तक उनकी मांगे पूरी नही की जाएगी तब तक वह भारत जोड़ो यात्रा को शांति से आगे जाने नही देंगे।

पिछड़ा वर्ग के समीप आने वाले गुर्जर समुदाय

बता दे की अति पिछड़ा वर्ग (MBC) के समीप आने वाले गुर्जर समुदाय सहित 5 समुदाय के लोग नौकरियों और शिक्षण संस्थाओं में अपने समाज के युवाओं के ले आरक्षण की मांग कर रहे हैं। उनकी यह भी मांग हैं की जो गुर्जर समाज के लिए बनाए गए देवनारायण बोर्ड के लिए बजट बढ़ाया जाए और गुर्जर आरक्षण आंदोलन में जिन प्रदर्शनकारियों के पर केस दर्ज हुए थे उन्हे वापिस लिया जाए।

एक ही जगह जहां पर पेंच फस रहा

राजस्थान सरकार के 3 मंत्री शिक्षा मंत्री बी. डी बल्ला, आपदा प्रबंधन मंत्रालय में राज्य मंत्री राजेंद्र यादव और खेल मंत्री अशोक चांदना गुर्जर समुदाय सहित अन्य अति पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधिमंडल से सीधे बातचीत कर रहे हैं। अशोक चांदना ने कहा है वार्ता सकारात्मक तौर पे आगे बढ़ रही है, एक ही जगह है जहां पर पेंच फस रहा हैं।

भारत जोड़ो यात्रा अभी मध्य प्रदेश के उज्जैन में

राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा अभी मध्य प्रदेश के उज्जैन से आगे बढ़ चली हैं। कल राहुल गांधी उज्जैन के महाकाल मंदिर मंदिर से दर्शन करने के बाद सभा को संबोधित किया था। भारत जोड़ो यात्रा के इब्साइट के के हिसाब से यात्रा 6 दिसंबर को राजस्थान पहुंचेगी

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular