Monday, July 1, 2024
HomeजयपुरKargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस को हुए पूरे 24 साल, इस...

Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस को हुए पूरे 24 साल, इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया ट्वीट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Kargil Vijay Diwas: 26 जुलाई, 1999 को कारगिल के पहाड़ी इलाके पर आतंकियों को भारतीय जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया था। इसको ऑपरेशन विजय का नाम दिया गया। ऑपरेशन विजय सो आज पूरे 24 साल हो गए हैं। इसी सिलसिले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ट्वीट किया। “दुरूह भौगोलिक परिस्थितियों व विषम जलवायु में देश की रक्षा के लिए दुश्मन को परास्त करने वाले समस्त शहीद जवानों को कारगिल विजय दिवस पर सादर नमन। यह गौरवपूर्ण दिवस सदैव ही भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम व निष्ठा की वीरगाथा का साक्षी रहेगा। जय हिंद।”

करगिल की पहाड़ी पर 500 से ज्यादा जवान हुए शहीद

26 जुलाई, 1999, वो तारीख जब भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए फतह हासिल की। उनकी साजिशों को नाकाम किया। 85 दिन चली इस जंग को ऑपरेशन विजय नाम दिया गया। देश की रक्षा करते हुए करगिल जिले की पहाड़ी पर 500 से ज्यादा भारतीय जवान शहीद हो गए थे। करगिल की जंग को आज पूरे 24 साल हो गए हैं।

नियंत्रण रेखा को पार करते हुए पाकिस्तानी सैनिक

ऑपरेशन विजय की शुरुआत तब हुई नियंत्रण रेखा को पार करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकियों ने भारत में घुसपैठ करना शुरू कर दी। भारत में करगिल के पहाड़ी इलाके से हमला करने की योजना बनाई। बता दें कि 3 मई को घुसपैठ की शुरुआत हुई जो कि 26 जुलाई तक चली। दोनों देश 85 दिनों तक आमने-सामने रहे। सीधेतौर पर 60 दिनों तक ये जंग चली।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular