Tuesday, July 2, 2024
HomeजयपुरJaipur News: झूलते-झूलते गई 10 वर्षीय बच्चे की जान, मौत का कारण...

Jaipur News: झूलते-झूलते गई 10 वर्षीय बच्चे की जान, मौत का कारण बना झूला

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Jaipur News: राजस्थान के बारां जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें खेलते-खेलते एक बचचे की उस वक्त मृत्यु हो गई जब वह झुले पर झुल रहा था और झुला ही एक मात्र उसकी मौत का कारण बन गया। मृतक का नाम आदिल है, जो अपने नवजात भाई-बहन के साथ झूला झुल रहा था। इस मामले में पुलिस ने बताया – चाबरा शहर में लड़के के घर में उसके नवजात भाई-बहन के लिए झूला लगाया गया था। आदिल अपने घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी झूले की रस्सी उसके गले में फंस गई।

3 अक्टूबर को हुई अजीब दुर्घटना

बता दें कि यह मामला मंगलवार यानी 3 अक्टूबर का है, जहां खेलते समय एक 10 वर्षीय लड़के की गर्दन में झूले की रस्सी फंसने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया – चाबरा शहर में लड़के के घर में उसके नवजात भाई-बहन के लिए झूला लगाया गया था। तो वही, आदिल भी अपने घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी झूले की रस्सी उसके गले में फंस गई।

बेहोशी के बाद बच्चे की हुई मौत

छाबड़ा पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक छुट्टन लाल ने कहा – उन्हें उल्टी हुई और वह बेहोश हो गए। उन्होंने आगे बताया – घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आदिल को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाल ने कहा – शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular