Sunday, July 7, 2024
Homeजयपुरराजस्थान के राजसमंद जिले में कुछ लोगों व्दारा एक बुजुर्ग पुजारी और...

राजस्थान के राजसमंद जिले में कुछ लोगों व्दारा एक बुजुर्ग पुजारी और उनकी पत्नी पर फेंके गये पेट्रोल बम, दोनों झुलसे मामले की जांच जारी

- Advertisement -

(जयपुर): 21 नवंबर (भाषा) राजस्थान के राजसमंद जिले में कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग पुजारी और उनकी पत्नी पर कथित रूप से पेट्रोल बम फेंक दिया, जिससे वे दोनों झुलस गए। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
देवगढ़ थाने के थानाधिकारी शैतान सिंह ने बताया कि पुजारी और उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिंह के मुताबिक, यह घटना रविवार रात हीरा की बस्ती इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि पुजारी नवरत्न प्रजापत (72) जब अपनी पत्नी के साथ घर पर खाना खा रहे थे, तभी आठ से दस लोग वहां पहुंचे और उन पर कथित तौर पर पेट्रोल बम फेंक दिया।

थानाधिकारी के अनुसार, पेट्रोल बम से प्रजापत झुलस गए, जबकि आग बुझाने के प्रयास में उनकी पत्नी भी घायल हो गई। दोनों का इलाज जारी है।

सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को प्रजापत के एक स्थानीय मंदिर का पुजारी होने पर कथित तौर पर आपत्ति है और वे इस भूमिका में किसी और को देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि घटना में कथित रूप से शामिल कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular