Sunday, July 7, 2024
HomeजयपुरEducation Minister Bulaki Das Kalla ने माडल स्कूल में नव निर्मित प्राइमरी...

Education Minister Bulaki Das Kalla ने माडल स्कूल में नव निर्मित प्राइमरी भवन का किया लोकार्पण

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Education Minister Bulaki Das Kalla : शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला ने मंगलवार को दूदू में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में समग्र शिक्षा अभियान राजस्थान की योजना वर्ष 2019-20 के तहत विद्यालय में नव निर्मित प्राइमरी भवन का लोकार्पण किया।

इस दौरान शिक्षा मंत्री कल्ला व विथायक नागर ने एक करोड़ तीस लाख लागत की स्वीकृत राशि से निर्मित 8 कक्षा कक्ष एवं अन्य दो कक्षो का विधिवत रूप से लोकार्पण किया। सीएम सलाहकार एवं दूदू विधायक बाबूलाल नागर ने कार्यक्रम की अधयक्षता की।

ये सभी रहे मौजूद (Education Minister Bulaki Das Kalla)

समारोह में दूदू प्रधान रवि चौधरी, उप प्रधान कैलाश चंद जाट, पंचायत समिति दूदू सरपंच संघ अधयक्ष भंवरी देवी भाखर व दूदू ग्राम पंचायत सरपंच कमलेश देवी चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही। अतिथियों का माडल स्कूल की प्राचार्या रेखा यादव ने स्वागत किया। इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

Also Read : Weir Road Accident News जीवद रोड़ पर हुए हादसे में पति की मौत, पत्नी को आई गंभीर चोटें

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular