Sunday, July 7, 2024
HomeजयपुरBJP ने चूरू में जन आक्रोश रैली निकाल गहलोत सरकार का किया...

BJP ने चूरू में जन आक्रोश रैली निकाल गहलोत सरकार का किया महाघेराव

- Advertisement -

BJP’s Jan Aakrosh rally: चूरू में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी तथा विधानसभा में नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नए दायित्व के कार्य ग्रहण के बाद पहली बार चूरू पहुंचे। इस दौरान राजस्थान में गहलोत सरकार के खिलाफ जनाक्रोश रैली निकाल महाघेराव किया जाएगा। इस दौरान रैली में राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद धनश्याम तिवाड़ी सहित ऐसे भाजपा के तमाम बड़े नेता पदाधिरकारी मौजूद हैं।

पार्टी में कोई कार्यकर्ता छोटा-बड़ा नहीं होता-जिलाध्यक्ष 

आपको बता दें कि भाजपा की ओर से कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ इस जनआक्रोश महासभा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार आठ अप्रैल की शाम को पोद्दार गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने कहा था कि पार्टी सर्वोपरि है। पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता है। कार्यकर्ताओं व लोगों की दुआओं से ही राजेंद्र राठौड़ नेता प्रतिपक्ष बने हैं। चूरू में आयोजित होने वाली महासभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राठौड़ उपस्थित रहेंगे। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां ने कहा कि कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल के कुशासन से आमजन त्रस्त व आक्रोशित है, इसलिए जनआक्रोश को मूर्त रूप देने के लिए 11 अप्रैल को चूरू में जनाक्रोश महासभा का आयोजन किया जा रहा है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular