Sunday, July 7, 2024
HomeजयपुरBarmer: सुन रहे थे 'मन की बात', मधुमक्खियों ने भीड़ पर किया...

Barmer: सुन रहे थे ‘मन की बात’, मधुमक्खियों ने भीड़ पर किया हमला, कई घायल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Barmer: राजस्थान के बाड़मेर शहर के एक मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय भीड़ पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे की लोगो में अफरा तफरी मच गयी। वहीं , मंदिर में पूजा करने आयी 3 लड़कियां भगदड़ की वजह से घायल हो गयी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने घायल लड़कियों को हॉस्पिटल ले गए।

मधुमक्खियों के छत्ते पर कुछ शरारती बच्चों ने पत्थर फेंक दिया

दरअसल, BJP कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड का महादेव मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया था। उसी समय मधुमक्खियों के छत्ते पर कुछ शरारती बच्चों ने पत्थर फेंक दिया। जिससे की गुस्साई मधुमक्खियों ने कई लोगो पर हमला कर दिया।

हमले के बाद लड़कियों ने चिल्लाना शुरू किया

मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले के बाद लड़कियों ने चिल्लाना शुरू किया तो मौके पर भगदड़ मच गई। भाजपा जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा ने तीनो लड़कियों को हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टर्स के मुताबिक तीनो लड़किया ठीक है।

ये भी पढ़े: BJP नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सुना “मन की बात” 100 एपिसोड पूरे होने पर देशवासियों को बधाई दी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular