Thursday, July 4, 2024
Homeहेल्थ / लाइफस्टाइलHealth Tips: शरीर में दिखे ये लक्षण तो हो जाएं तुरंत सावधान,...

Health Tips: शरीर में दिखे ये लक्षण तो हो जाएं तुरंत सावधान, हो सकती गंभीर बीमारी

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़),Health Tips: हमारे शरीर में कई प्रकार के विटामिन और पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन की कमी के कारण कई गंभीर बीमारियां भी होती हैं। इसी तरह एक विटामिन है, विटामिन बी12 जो हमारे लिए बहुत जरूरी है। शरीर में विटामिन की कमी होने से बॉडी कई तरह के लक्षण व संकेत देता है। आइए जानते है कि विटामिन बी12 की कमी से शरीर मे क्या लक्षण आते हैं।

विटामिन बी12 मानव शरीर में नहीं बनता है। यह मूलता जानवरों से बने खाद्य पदार्थ में पाया जाता है साथ ही यह ब्रेड और अनाज में भी मिलता है। आइए जानते है कि विटामिन बी12 की कमी से शरीर मे क्या लक्षण आते हैं।

हाथ-पैर कांपना, (Health Tips)

विटामिन बी12 की कमी से शरीर मे कंपन व झनझनाहट हो सकती है। खासकर हांथ-पैर कांपने लगते हैं क्योंकि ये पेरिफेरल नर्व से जुड़े रहते हैं। बी12 की कमी से ये नर्व डैमेज हो जाती है इसलिए कंपन व झनझनाहट होती है।

स्किन का पीला रंग

बी12 की कमी से त्वचा पीली होने लगती है और पीलिया के संकेत देती है। जब आपकी बॉडी रेड ब्लड सेल्स बनाना बंद कर देती है तो यह बी12 के कमी का संकेत है।

अधिक थकान होना

लो विटामिन बी12 से मेगालोब्लास्टिक अनेमिया हो सकता है जो शरीर में थकान पैदा करता है। इसकी वजह से आपको हमेशा थकान लगेगी। इस विटामिन कि कमी से चलनें मे भी कठिनाईयां होती हैं।

ऐसे बढ़ाएं विटामिन बी12

विटामिन बी12 की कमी से निपटने के लिए कुछ चीजों का सेवन बढ़ाना चाहिए। मांस, अण्डा और डेयरी की चीजें जैसे दूध, चीज़ व पनीर को खाने से बी12 की कमी से छुटकारा पाया जा सकता है। पालक, चुकंदर, और मशरूम में भी अच्छी मात्रा में विटामिन बी12 पाया जाता है।

Also read :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular