Sunday, June 30, 2024
Homeफेस्टिवलRajasthan News: देश का गौरव बढ़ाते हुए बेटियों ने निकाली विशाल शोभायात्रा,...

Rajasthan News: देश का गौरव बढ़ाते हुए बेटियों ने निकाली विशाल शोभायात्रा, दिखाए देवी के अनेक किरदार

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Rajasthan News: नरेना नगर पालिका क्षेत्र में रविवार, 22 अक्टूबर यानी आज के दिन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय नरैना द्वारा नवरात्रा के पावन पर्व पर देश का गौरव बढ़ाती देवी स्वरूप बेटी के अनेकों की किरदारों की विशाल शोभायात्रा स्थानीय सेवा केंद्र यूको बैंक के पीछे से होती बस स्टैंड, बोहरों का मोहल्ला, सुभाष चौक, आजाद चौक से होती हुई वापस सेवा केंद्र पंहुची।

रैली को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना

स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी भव्या दीदी ने बताया कि इनका मुख्य उद्देश्य बेटियों के जीवन की रक्षा करना और उन्हें सशक्त बनाना है। हम नवरात्रों पर देवियों की पूजा तो करते हैं लेकिन देवी स्वरूप बेटियों को जब तक उचित सम्मान नहीं देंगे। उन्हें आगे नहीं बढ़ाएंगे तब तक सही अर्थों में पूजा करना सार्थक नहीं होगा। शोभायात्रा में दूदू सेवा केंद्र से शशि दीदी, मालपुरा से जीत दीदी, परबतसर से साक्षी दीदी, मौजमाबाद से भावना दीदी, जयपुर सांगानेर से पूजा दीदी, माउंट आबू से महेश भाई और अन्य सभी सेवा केंद्रों से सैकड़ो ब्रह्माकुमारी दीदिया व भाई बहनों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में झांसी की रानी किरण दीदी ,भारत माता मित्तिका दीदी, ब्रह्मा कुमारी तनीषा दीदी, दुर्गा माता अर्चना दीदी, लक्ष्मी दीदी , सरस्वती कीर्ति दीदी ,वकील दिव्या दीदी ,डॉक्टर साक्षी दीदी ,फौजी भूमि दीदी , पुलिस छवि दीदी , मीरा दुर्गा दीदी , मदर टेरेसा अयोध्या माताजी , बालकन्या हर्षिता दीदी , कल्पना चावला नेहा दीदी , साइना नेहवाल आशा दीदी ने जीवित झांकियो में हिस्सा लिया और नरेना नगर पालिका क्षेत्र के सभी ग्राम वासियों को अपनी झांकियो से आकर्षित किया। पूरे नरायना नगर पालिका में झांकियो की तारीफ की गई और स्थानीय सेवा केंद्र की संचालिका भव्या दीदी की प्रशंसा की। शशि दीदी ने बताया कि रैली को हरी झंडी दिखाकर नरायना नगर पालिका अध्यक्ष धन्नालाल जाट ने रवाना किया।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular