Monday, May 20, 2024
Homeफेस्टिवलBank Holiday List: दिवाली के मौके पर किस दिन रहेंगे बैंक बंद,...

Bank Holiday List: दिवाली के मौके पर किस दिन रहेंगे बैंक बंद, देखें लिस्ट

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज) Bank Holiday List: भारत में दिवाली का त्योहार बेहद नजदीक है। ये त्योहार सभी भारतीय काफी धूम धाम से मनाते हैं, साथ ही इसे दीपों का त्योहार भी कहा जाता है। इस अवसर पर लगभग सभी संस्थानों के साथ बैंक भी बंद रहते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि दिवाली के अवसर पर किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

इस दिन रहेंगे बैंक बंद

10 नवंबर शुक्रवार: इस दिन वांगला महोत्सव की वजह से अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।
11 नवंबर शनिवार: इस दिन भारत में सभी बैंक बंद रहेंगे।
12 नवंबर रविवार: इस दिन रविवार और दिवाली की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे
13 नवंबर सोमवार: इस दिन गोवर्धन पूजा के कारण त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, यूपी और महाराष्ट्र सहित राज्यों में भी बैंक बंद रहेंगे
14 नवंबर मंगलवार: जानकारी के अनुसार इस दिन गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
15 नवंबर बुधवार: इस दिन भाई दूज की वजह से सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

Also Read: Health Tips: खाली पेट चाय पीने के नुकसान, जानें

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular