Tuesday, July 2, 2024
Homeधर्म अध्यात्मShiv Vrat: ऐसे पूरा करें सोमवार व्रत, प्रसन्न हो जायेंगे महादेव

Shiv Vrat: ऐसे पूरा करें सोमवार व्रत, प्रसन्न हो जायेंगे महादेव

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Shiv Vrat: हिन्दू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का का अपना महत्व है। ऐसे में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन का व्रत उनकी कृपा और आशीर्वाद को प्राप्त करने का एक अद्वितीय तरीका है। सोमवार को भगवान शिव का विशेष पूजन किया जाता है, जिससे उनकी कृपा से जीवन में सुख-शांति का अनुभव होता है।

ऐसे करें पूजा

  • सोमवार व्रत में से सबसे पहले सुबह स्नान करके महादेव की पूजा का संकल्प लेना चाहिए।
  • उसके बाद घर के मंदिर के आगे चौकी स्थापित करके शिव और पार्वती की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करनी चाहिए।
  • फिर शिव और मां पार्वती का चंदन से तिलक करें और उन्हें रोली, अक्षत अर्पित कर पान और सुपारी चढ़ाएं।
  • इसके बाद फल,फूल आदि से उनको भोग लगाकर आरती करें।
  • मंदिर में जाकर शिवलिंग को जल और बेल पत्री चढ़ाए।

भोग में क्या ले?

  • महादेव को पंचामृत और मिश्री आदि का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
  • भगवान शिव को मालपुए भी पसंद है। इसलिए आप मालपुए का भी भोग लगा सकते हैं।

सोमवार व्रत का महत्व

शिव व्रत का पालन करने से भक्तों को मानवता, धर्म, और शक्ति के प्रति समर्पण का भाव बना रहता है। सोमवार को शिव का विशेष दिन माना जाता है जिससे भक्तों को उनके दर्शन, आशीर्वाद, और सुख-शांति प्राप्त होती है। इस व्रत के माध्यम से भक्त अपने जीवन को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से समृद्धि में बदल सकते हैं और महादेव की कृपा से उनका मार्गदर्शन होता है।

डिस्क्लेमर- ये आर्टिकल केवल सामान्य मान्यताओं को अभिव्यक्त करता है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें-Second Hand Car: अब बिना किसी डर के खरीदें सेकंड हैंड…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular