Santoshi Mata: शुक्रवार को भूल से भी ना खाएं खट्टा, नाराज हो जाएंगी मां संतोषी

India News (इंडिया न्यूज़), Santoshi Mata: हिन्दू धर्म में हर दिन की अपना ही एक विशेष महत्व होता है। इसी तरह शुक्रवार का भी अपना महत्व है। शुक्रवार का दिन संतोषी माता को समर्पित है। मां संतोषी अपने भक्तों के सभी दुख और कष्ट हर लेती है। उन्हें प्रसन्न करना बेहद आसान है। लेकिन ऐसे में भी ऐसे कई काम है जिन्हें हमे भूल कर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां संतोषी रूठ सकती हैं।

भूल से भी ना खाएं खट्टा

हिंदू मान्यता के अनुसार माता संतोषी को खट्टी चीजें पसंद नहीं हैं इसलिए इस व्रत के दौरान खट्टी चीजें खानी वर्जित हैं। संतोषी माता को खट्टा पसंद नहीं है। इसी वजह से शुक्रवार व्रत दौरान खट्टा नहीं खाया जाता। ऐसे में अगर आप किसी खट्टी चीज का सेवन करते है तो इससे मां संतोषी रूठ जाती हैं। यही नहीं जिस घर में कोई भी इस व्रत का पालन करता है उस घर के किसी भी सदस्य को खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए।

ना करें गरीब का अपमान

शुक्रवार के दिन भूलकर भी किसी गरीब या अपाहिज व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है और संतोषी माता रुठ सकती हैं। अगर हो सके तो शुक्रवार के दिन किसी गरीब को भोजन कराएं या दान में सफ़ेद चीजें दें। ऐसा करना आपके जीवन में समृद्धि लाने में मदद करेगा।

सारी मनोकामना पूरी करती हैं मां संतोषी

ऐसा माना जाता है कि संतोषी माता का व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और इससे संतान का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। माना जाता है कि अगर आप शादी के लिए सुयोग्य वर ढूढ़ रहे हैं तो 16 शुक्रवार के दिन संतोषी व्रत का पालन आपको सुयोग्य वर दिलाने में मदद करेगा। अगर आप अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो शुक्रवार के दिन संतोषी माता का व्रत आपकी मनोकामनाओं पूर्ति करेगा।

डिस्क्लेमर- ये आर्टिकल केवल सामान्य मान्यताओं को अभिव्यक्त करता है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें – Fitness Tips: बिना जिम जाए रहना चाहते हैं फिट, तो करें ये आसान एक्टिविटीज, मोटापा होगा छूमंतर

CM Bhajanlal: सीएम भजनलाल के कमरे में लगी थी आग, जानिए पूरी घटना

SHARE
SHIVANI MISHRA

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago