New Year 2024 Rashifal: 2024 इन राशि वालों के लिए रहेगा अच्छा, बरसेंगें पैसे

India News ( इंडिया न्यूज ) New Year 2024 Rashifal: नए साल की शुरूआत अब से कुछ ही देर में हो जाएगी। वर्ष 2024 सभी राशियों के लिए मिले-जुले परिणाम ले कर आने वाला है। इस साल दुनिया में बड़े बदलाव होंगे और साथ ही युद्ध, दुर्घटनाओं जैसी स्थिति बन सकती है। नए साल पर मेहनत करने से लाभ भी मिल सकता है और कुछ राशियों में रोजगार की व्यवस्था होने वाली है। ये साल मिथुन, धनु और मेष राशी वालों के लिए शुभ रहेगा।

मेष

नए साल में सफलता भरा रहेगा। कुछ वक्त को छोड़कर पूरे साल हेल्थ अच्छा रहेगा। संपत्ति और धन के मामले अच्छे रहेंगे। नौकरी के मामले भी उत्तम रहेंगे। कारोबार में सोच समझ कर पैसा खर्च करने से लाभ मिलेगा। विवाह में देरी होगी और रिश्तों, प्रेम संबंध में समस्या रहेगी।

वृष

नया साल मेहनत के साथ सफलता देगा। हेल्थ मिला जुलाकर रहेगा, नाक, कान, गले और हड्डियों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। धन कम होने के साथ जरूरत पूरी होती रहेंगी। करियर में सुधार होगा, मेहनत का फल मिल सकता है। विवाह में विलंब होगा और प्रेम संबंध में समस्या हो सकती है।

मिथुन

2024 साल जीवन में मिला जुला परिणाम देगा। स्वास्थय पर ध्यान रखते हुए लिवर, कोलेस्ट्रॉल और ह्रदय रोग से बचना होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, संपत्ति संबंध कामों से छुटकारा मिलेगा और नई संपत्ति मिलेगी। कारोबार नौकर में स्थिरता आएगी। उच्च पद और प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। वर्ष की शुरूआत में विवाह हो सकते हैं, रिश्तों के मामले में ये साल अच्छा रहेगा।

कर्क

इस साल जीवन में बड़े परिवर्तन हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा नही रहेगा, नसों, हड्डियों और आखों की समस्या से परेशानी हो सकती है। धन में उतार चढ़ाव रहेगा। करियर में सुधार होगा, रिश्तों की समस्या हो सकती है। मनचाहा विवाह होगा।

सिंह

यह वर्ष आपकी हेल्थ के लिए मध्यम है। छाती, हड्डियों और रक्तचाप का ध्यान रखने की जरूरत है। धन के मामले में यह वर्ष अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष और कारोबार में स्थिरता रहेगी। नौकरी के लिए जगह परिवर्तन हो सकता है। परिक्षा में सफलता मिल सकती है, रिश्तों का ध्यान देना होगा। विवाह के साथ संतान प्रप्ति के योग बन रहे हैं।

कन्या

यह वर्ष आपके लिए लाभरकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, स्थान परिवर्तन के साथ लाभ की स्थिति बनेगी। धन में सुधार होगा और संपत्ति का लाभ हो सकता है। साल के शुरूआत में बेहतर करियर की शुरूआत होगी। नौकरी के साथ व्यापार उत्तम रहेगें। पारिवारिक रिश्तों में बिखराव आ सकता है, विवाह में देरी होगी।

Also Read: New Year 2024: नए साल को मनाए अपनों के संग, इन एक्टीविटिज़ से बच्चे होंगे बेहद खुश

SHARE
Latifur Rahman

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago