Monday, May 20, 2024
Homeधर्म अध्यात्मMahashivratri 2024: क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि? क्या है इसका महत्व ?

Mahashivratri 2024: क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि? क्या है इसका महत्व ?

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि हिन्दुओं का धार्मिक त्योहार है। हिन्दुओं का ये धार्मिक त्योहार फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इसी दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की शादी हुई थी। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। हर साल शिव भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते है। महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। बाजारों में इस दिन रोनक देखने को मिलती है। इस साल 2024 की महाशिवरात्रि 8 मार्च दिन शुक्रवार को है। 8 मार्च को रात में 9 बजकर 57 मिनट पर पर्व शुरू होगा और र दूसरे दिन 9 मार्च को 6 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। लेकिन विशेष महत्व प्रदोष काल का माना जाता है इसलिए 8 मार्च को ही महाशिवरात्रि त्योहार मनाया जाएगा। चलिए जानते है क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि?

क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि?

सबसे पहले जानते है क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि? फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। जिसके चलते ही इस दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाने लगा। यह दिन शिव भक्तों के लिए खास होता है। शिव भक्त इस दिन पूरे मन से व्रत रखते है।

महाशिवरात्रि का महत्व

कहा जाता है कि इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इस दिन यदि कन्या व्रत रखती है तो उन्हें मनचाहा जीवन साथी मिलता है। लेकिन इस व्रत को रखने के अन्य और भी फायदे है। महाशिवरात्रि पर व्रत रखने से आपके पाप दूर हो जाते है। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि इस दिन जहां- जहां भी शिवलिंग स्थापित है, वहा भगवान शिव का वास होता है। यदि आप महाशिवरात्रि के दिन सच्ची श्रद्धा से व्रत रखते है तो भगवान शिव आपके सभी दुखों को हर लेंगे। महाशिवरात्रि का व्रत सबसे प्रभावशाली माना जाता है।

Also Read:  Bharat Bandh: आज किसानों का भारत बंद, क्या बैंक, दफ्तर…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular