Tuesday, May 14, 2024
Homeक्राइमSukhdev Singh Shot Dead: सुखदेव सिंह को क्यों मारा? हत्यारे ने बताया

Sukhdev Singh Shot Dead: सुखदेव सिंह को क्यों मारा? हत्यारे ने बताया

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),Sukhdev Singh Shot Dead: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की आज यानि मंगलवार राजधानी जयपुर में गोली मार कर मौत के घाट उतर दिया गया। सामने आई जानकारी के अनुसार, सुखदेव सिंह को जयपुर के श्यामनगर इलाके में गोली मारी गई। जिसके बाद आनन -फानन में उन्हें मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया। हालाँकि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बता दें, जयपुर में हुई सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सामने आई जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रोहित गोदारा कपूरी सर नाम के फेसबुक पेज से हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए एक पोस्ट की गई है। जिसमें सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर लॉरेंस के दुश्मनों के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया गया है। मालूम हो, इस पोस्ट में करनी सेना के नेता की क्यों ली जान बताया गया है।

करनी सेना के नेता की क्यों ली जान, हत्यारे ने दी जानकारी

बता दें, हत्या की जिम्मेदारी जिस पेग से ली गयी है उस पर लिखा गया है “राम-राम सभी भाइयों को, मैं रोहित गोदारा कपूरीसर, गोल्डी बरार… भाइयों आज यह जो सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या हुई है, इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हत्या हमने करवाई है। आगे बताया गया है भाइयों मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहयोग करता था। उन्हें पूर्ण रूप से मजबूत करने का काम करता था। और रही बात हमारे दुश्मनों की तो वह अपने घर की चौखट पर अपनी अर्थी तैयार रखें, जल्दी उनसे भी मुलाकात होगी!”

ALSO READ : Sukhdev Singh Shot Dead : कौन थे? सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, जिनकी दिनदहाड़े हुई हत्या

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular