Sunday, July 7, 2024
Homeक्राइमSukhdev Singh Gogamedi Murder: सचिन पायलट ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या...

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: सचिन पायलट ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर जताया दुख, कहा बड़ी सजा दी जाए

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Sukhdev Singh Gogamedi Murder: राजस्थान में आज राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से पूरे राज्य का माहौल गर्म हो गया है। इसी बीच कांग्रसे नेता सचिन पायलट ने भी इस हत्या पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की है।

 

DGP उमेश मिश्रा ने दी हत्या की जानकारी

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह की हत्या को लेकर DGP उमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इनकी हत्या जयपुर में कर दी गई है। दोनों ही हत्यारे बातचीत करने के बहाने उनके घर पर गए थे। इस घटना में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और इनके बॉडीगार्ड को गोली लगी। इसके साथ एक आरोपी को भी गोली लगी, जिसकी मौत हो गई है। बदमाशो के ठिकानों की तलाशी की जा रही है। हमने इस मामले में हरियाणा DG से भी सहयोग मांगा है। इस हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read: Sukhdev Singh Shot Dead: सुखदेव सिंह को क्यों मारा? हत्यारे ने बताया

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular