Sunday, July 7, 2024
Homeक्राइमRAJASTHAN: बहला-फुसलाकर आठ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, जानिए क्या...

RAJASTHAN: बहला-फुसलाकर आठ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, जानिए क्या हैं पुरा मामला

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ ), RAJASTHAN: राजस्थान से दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं| हर दिन राज्य के किसी न किसी क्षेत्र से दुष्कर्म की घटनाएं सामने रही है। मामला राजस्थान के अलवर के आदर्श कॉलोनी का है। जहाँ एक आठ साल की युवती के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

घर के बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया। एसपी परिस देशमुख से जानकारी मिली कि इस बच्ची को पहले बहला-फुसलाया और फिर दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान गौरव उर्फ भानू के नाम से हुई। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सात दिनों के अंदर ही अदालत में पेश कर दिया जाएगा।

पॉस्को एक्ट के तहत एफ़आइआर दर्ज

पुलिस ने ये भी बताया कि आरोपी गौरव राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में सफाई कर्मचारी है और बच्ची के परिजनों को पहले से जानता था। एसपी देशमुख ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत दुष्कर्म करने की एफ़आइआर दर्ज कि गयी है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

घर में बहार लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखा कि एक लड़का आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचाना और फिर उसको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पता चला कि पुलिस ने पीड़ित बच्ची की पहचान कर ली है। जिसके बाद बालिका के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इस घटना पर अलवर के डीएसपी ने कहा है कि आठ साल की बच्ची अब खतरे से बाहर और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

REPORT BY: KASHISH GOYAL

ALSO READ: पटवारी 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular