Tuesday, July 2, 2024
Homeक्राइमJaipur: खुद को होटल का मालिक बताकर महिला के साथ किया दुष्कर्म,...

Jaipur: खुद को होटल का मालिक बताकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़)Jaipur,जयपुर: प्रदेश की राजधानी जयपुर में फिर एक बार महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली है। आपको बता दें कि दुष्कर्मी ने खुद को होटल का मालिक बताया था। दुष्कर्मी ने महिला को नशे की हालत में देख वारदात को अंजाम दिया। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो दुष्कर्मी ने महिला को जान से मारने की धमकी दे डाली।

उज्जैन की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के उज्जैन की एक महिला (35) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस को बताया कि 28 अप्रैल को बनीपार्क स्थित एक होटल में उसने रूम बुक करवाया था। दोपहर के करीब 2 बजे वह होटल गई थी।

विरोध करने पर मिली धमकी

होटल के कमरे का गेट नॉक होने की आवाज सुनकर महिला ने दरवाजा खोला। दरवाजे पर खड़े व्यक्ति ने खुद को होटल मालिक बताते हुए उसके कमरे में प्रवेश किया। महिला को नशे में देख उसके साथ दुष्कर्म भी किया। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular