Tuesday, July 2, 2024
Homeक्राइमCrime News: 70 साल की दादी के साथ पोते ने किया दुष्कर्म,...

Crime News: 70 साल की दादी के साथ पोते ने किया दुष्कर्म, आरोपी युवक फरार, तलाश जारी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Crime News: देशभर में महिलाओं के साथ रेप कम होने का नाम ही नही ले रहे। राजस्थान के चूरू जिले से एक हैरान करने वाला रेप का मामला सामने आया है। जिसमें 70 साल की दादी के साथ उन्ही के पोते ने दुष्कर्म किया। ये मामला सामने आते ही परिवार सोच में डुबा है कु आखिर लड़के ने ऐसा किया तो किया क्यों। आइए जानते है कि क्या है पूरा मामला……..ये मामला चूरू जिले के रतनगढ़ का बताया जा रहा है, जहां एक होते ने अपनी 70 साल की दादी के साथ दुष्कर्म कर डाला। जब आरोपी की बुआ घर पहुंची तो वह उसे देखकर लड़का भाग गया। पीड़िता ने बेटे के साथ थाने पहुंचकर आरोपी पोते के खिलाफ केस दर्ज कराया। बता दें कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी समारोह के चलते घर पर कोई नही था

रतनगढ़ तहसील के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने थाने में लिखित शिकायत दी है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि 7 जून को उसके गांव में शादी थी। परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान उसकी 70 साल की मां घर पर अकेली थी। देर रात करीब 1:30 बजे उसका भतीजा घर में घुस और बुजुर्ग मां के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी बहन (महिला की बेटी) अंदर पहुंची तो आरोपी भतीजा उसे देखकर फरार हो गया।

आरोपी युवक की तलाश जारी

शुक्रवार यानी 9 जून को बेटे ने पीड़ित मां के साथ थाने पहुंचकर आरोपी भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला का मेडिकल करवाया और मामले की जांच शुरू की। मामले की जांच कर रहे थाना अधिकारी सुभाष बिजारणिया ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं, उसका मेडिकल भी करा लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular