Sunday, July 7, 2024
Homeक्राइमDausa News: CM गहलोत ने मृतक कांस्टेबल के परिजनों को 1 करोड़...

Dausa News: CM गहलोत ने मृतक कांस्टेबल के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और 1 आवास देने की घोषणा की

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Dausa News: दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रेटा गांव में कांस्टेबल पर बाइक चोर की फायरिंग से घायल हुए पुलिस के सिपाही प्रहलाद सिंह ने शुक्रवार यानी 25 अगस्त को राजस्थान के SMS अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। न्यूरोसर्जरी HOD डॉ. अशोक गुप्ता ने प्रहलाद के निधन की पुष्टि की है। इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतक पुलिस के सिपाही के स्वजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। इसके साथ ही एक आवास भी दिया जाएगा। सीएम ने कहा, “गैलेंट्री पदोन्नति के लिए केंद्र सरकार को लिखा जाएगा। यह प्रकरण फास्ट ट्रेक न्यायालय में चलेगा।”

प्रहलाद सिंह पर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि प्रहलाद के सिर में गोली के दो पार्ट थे। चिकित्सकों ने एक पार्ट को ऑपरेशन के जरिए बाहर निकाला जबकि दूसरा पार्ट काफी अंदर होने के चलते सिर में ही मौजूद रह गया। इससे पहले गुरुवार, यानी 24 अगस्त को प्रहलाद सिंह पर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में छिपा हुआ था। पकड़ने के दौरान भी दोनों तरफ से क्रॉस फायरिंग हुई जिसमें आरोपी को भी गोली लगी। जिसे एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उपचार जारी है।

डॉग स्क्वायड आरोपी को देखकर भौंका

आपको बता दें कि वह 34 घंटे से बाजरे के खेत में छुपा था। प्यास लगी तो मोबाइल ऑन कर भाई को पानी लाने का मैसेज किया। लोकेशन ट्रेस होने पर हथियारबंद जवान एक्टिव हो गए। इसी समय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने 3 बार मोबाइल ऑन किया था। तीसरी बार में उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई और डॉग स्क्वायड उसे देखकर भौंका। बता दें कि आरोपी ने फायरिंग की तो जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे पहले दौसा, उसके बाद जयपुर रेफर किया गया। दरअसल बुधवार यानी 23 अगस्त की सुबह डीएसटी के एक कॉन्स्टेबल प्रहलाद सिंह पर बाइक चोरी के दो आरोपियों में से एक ने उस वक्त फायर पर दिया, जब उनका पीछा किया जा रहा था। उसके बाद प्रहलाद सिंह को पहले दौसा और उसके बाद जयपुर भर्ती करवाया गया। आपको बता दें कि आज उपचार के दौरान प्रहलाद सिंह आखिर जिंदगी की जंग हार गया।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular