Sunday, July 7, 2024
Homeक्राइमDausa News: मुठभेड़ मे घायल कांस्टेबल प्रहलाद सिंह ने ली आखिरी सांस,...

Dausa News: मुठभेड़ मे घायल कांस्टेबल प्रहलाद सिंह ने ली आखिरी सांस, 34 घंटे तक बाजरे के खेत में छुपने के बाद फोन की लोकेशन ट्रेस से पकड़ा गया आरोपी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Dausa News: दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रेटा गांव में कांस्टेबल पर फायरिंग से जुड़े मामले में प्रहलाद सिंह आखिर जिंदगी की जंग हार गया। मुठभेड़ मे घायल कांस्टेबल प्रहलाद सिंह का SMS अस्पताल में इलाज चल रहा था। न्यूरोसर्जरी HOD डॉ. अशोक गुप्ता ने प्रहलाद के निधन की पुष्टि की है।

पुलिस ने आरोपी के किया गिरफ्तार

बता दें कि प्रहलाद के सिर में गोली के दो पार्ट थे। चिकित्सकों ने एक पार्ट को ऑपरेशन के जरिए बाहर निकाला जबकि दूसरा पार्ट काफी अंदर होने के चलते सिर में ही मौजूद रह गया। इससे पहले गुरुवार, यानी 24 अगस्त को प्रहलाद सिंह पर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में छिपा हुआ था। पकड़ने के दौरान भी दोनों तरफ से क्रॉस फायरिंग हुई जिसमें आरोपी को भी गोली लगी। जिसे एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उपचार जारी है।

इलाज के दौरान प्रहलाद सिंह ने ली आखिर सांस

आपको बता दें कि वह 34 घंटे से बाजरे के खेत में छुपा था। प्यास लगी तो मोबाइल ऑन कर भाई को पानी लाने का मैसेज किया। लोकेशन ट्रेस होने पर हथियारबंद जवान एक्टिव हो गए। इसी समय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने 3 बार मोबाइल ऑन किया था। तीसरी बार में उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई और डॉग स्क्वायड उसे देखकर भौंका। बता दें कि आरोपी ने फायरिंग की तो जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे पहले दौसा, उसके बाद जयपुर रेफर किया गया। दरअसल बुधवार यानी 23 अगस्त की सुबह डीएसटी के एक कॉन्स्टेबल प्रहलाद सिंह पर बाइक चोरी के दो आरोपियों में से एक ने उस वक्त फायर पर दिया, जब उनका पीछा किया जा रहा था। उसके बाद प्रहलाद सिंह को पहले दौसा और उसके बाद जयपुर भर्ती करवाया गया। आपको बता दें कि आज उपचार के दौरान प्रहलाद सिंह आखिर जिंदगी की जंग हार गया।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular