Sunday, July 7, 2024
Homeक्राइमCRIME NEWS: हाइड्रोफोबिया से पीड़ित शख्स ने बुजुर्ग महिला की कर दी...

CRIME NEWS: हाइड्रोफोबिया से पीड़ित शख्स ने बुजुर्ग महिला की कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ ), CRIME NEWS: राजस्थान पुलिस ने एक 24 वर्षीय व्यक्ति को राजस्थान के पाली जिले में एक बुजुर्ग महिला की हत्या करने और उसका मांस खाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने आरोपी को हाइड्रोफोबिया से पीड़ित होने के संदेह में हिरासत में लिया और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की पहचान मुंबई निवासी सुरेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है।

भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज

सुरेंद्र ठाकुर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है और नरभक्षण का भी आरोप लगाया गया है। बांगड़ अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि सुरेंद्र ठाकुर “हाइड्रोफोबिया” से पीड़ित हैं – रेबीज संक्रमण के अंतिम चरण के कारण पानी का डर – संभवतः इसलिए कि उन्हें अतीत में “पागल कुत्ते” द्वारा काटा गया था और उन्हें सही इलाज नहीं मिला था।

पीड़िता 65 वर्षीय शांति देवी अपने मवेशी चराने गई थी

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि यह घटना सेंद्रा थाना क्षेत्र के सरधना गांव में शुक्रवार को हुई। उन्होंने कहा कि पीड़िता 65 वर्षीय शांति देवी अपने मवेशी चराने गई थी, तभी आरोपियों ने उस पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। जैतारण के पुलिस उपाधीक्षक सुखराम बिश्नोई ने कहा कि”आरोपी मानसिक रूप से बीमार रोगी की तरह व्यवहार कर रहा है।

हमने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां उसकी मेडिकल जांच की जा रही है। अस्पताल में भी उसने हंगामा किया, जिसके बाद उसे नर्सिंग ने बांध दिया।

ALSO READ: RLP नेता उम्मेदाराम बेनीवाल ने BJP और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचारी की लूट से आम जनता परेशान

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular