Thursday, July 4, 2024
Homeब्रेकिंग न्यूज़Rajasthan Election 2023: कांग्रेस उम्मीवार गुरमीत सिंह का हुआ निधन, 25 नवंबर...

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस उम्मीवार गुरमीत सिंह का हुआ निधन, 25 नवंबर की वोटिंग हो सकती है स्थगित

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का हुआ निधन। गुरमीत कुन्नर कांग्रेस की तरफ से श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार थे।

सूत्रों के मुताबिक, गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ है। गुरमीत सिंह के पुत्र रूबी कुन्नर द्वारा उनके निधन की पुष्टि करी गई है। गुरमीत सिंह की उम्र 75 साल थी। कुन्नर को दिल्ली एम्स के अस्पताल में 12 नवंबर को भर्ती किया गया था। गुरमीत सिंह के निधन से परिवार के साथ कांग्रेस पार्टी तथा समर्थकों में दुख की एक लहर दौड़ रही है। चुनाव से पहले उम्मीदवार के निधन की वजह से अब श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव स्थगित होने की आशंका है।

वहीं, 2018 के विधानसभा चुनाव में भी राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। चुनाव से पहले अलवर जिले के रामगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। इसी कारणवश वहां के चुनावों को स्थगित कर दिया गया था।

करणपुर विधानसभा सीट से 2018 में त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस के गुरमीत सिंह कुन्नर जीते थे। निर्दलीय पृथीपाल सिंह संधू दूसरे एवं भाजपा के सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी तीसरे नंबर पर रहे। इस बार तीनों ही फिर आमने-सामने हैं। संधू आम आदमी की पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। लेकिन राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले ही गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया।

ये भी पढ़े- Bhai Dooj 2023: जानें भाई दूज के लिए क्या आवश्यक सामाग्री और मंत्र

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular