Sunday, May 19, 2024
Homeअन्य बड़ी ख़बरेंMan Ki Baat: युवाओं के लिए PM मोदी करने जा रहे बड़ा...

Man Ki Baat: युवाओं के लिए PM मोदी करने जा रहे बड़ा काम, जानिए क्या?

- Advertisement -
India News (इंडिया न्यूज), PM Modi Mann Ki Baat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर आज, रविवार यानि अक्टूबर को रेडियो कार्यक्रम में ‘मन की बात’ की। जिसके जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं। आज इस कार्यक्रम का 106वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। मन की बात के इस एपिसोड में पीएम मोदी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और दिवाली के त्योहार पर खास चर्चा कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये कार्यक्रम सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर अपने विचार साझा करेंगे। पीएम का रेडियो कार्यक्रम आकाशवाणी, दूरदर्शन, और AIR एप पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनल्स पर भी इस कार्यक्रम को प्रसारित किया जाएगा। जैसे ही हिंदी प्रसारण खत्म होगा, इस प्रोग्राम का क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारण होगा।

पिछले एपिसोड में पीएम मोदी ने  कही थी ये बात

पिछले एपिसोड में पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 से लेकर जी20 की सफलता तक कई अहम चीजों पर बात की थी।  पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा था कि एक बार फिर से मुझे अपने देश और देशवासियों की सफलता को साझा करने का अवसर मिला है। मुझे सबसे ज्यादा संदेश मुझे चंद्रयान-3 की लैंडिंग और दिल्ली में जी20 के सफल आयोजन को लेकर मिले। पीएम ने कहा था कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का करोड़ों लोग साक्षी बने। इसरो के यूट्यूब चैनल पर 80 लाख लोगों ने इस पूरी घटना को देखा। ये अपने में ही एक रिकॉर्ड है।

PM ने आदिवासी योद्धाओं का बताया इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘भारतवर्ष में आदिवासी योद्धाओं का समृद्ध इतिहास रहा है। देश अपने आदिवासी समाज का कृतज्ञ है, जिन्होंने राष्ट्र के स्वाभिमान और उत्थान को हमेशा सर्वोपरि रखा है। इनमें तिलका मांझी ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठायी। सिद्धो कान्हू ने समानता की आवाज उठाई। टंट्या भील पर हमें गर्व है और शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धा से याद करते हैं। वीर रामजी गोंड हों, वीर गुंडाधुर या भीमा नायक, उनके साहस से हम आज भी प्रेरित होते हैं। अल्लूरी सीताराम राजू ने आदिवासियों में जो अलख जगाई, उसे देश आज भी याद करता है। उत्तर पूर्व में कियांग नोबांग और रानी गाइदिन्ल्यू जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ ही राजमोहिनी देवी और रानी कमलापति जैसी वीरांगनाएं भी हैं।’

30 अक्टूबर को गोविन्द गुरु जी की पुण्यतिथि

पीएम मोदी ने कहा ’30 अक्टूबर को गोविन्द गुरु जी की पुण्यतिथि भी है। हमारे गुजरात और राजस्थान के आदिवासी और वंचित समुदायों के जीवन में गोविन्द गुरु जी का बहुत विशेष महत्व रहा है। गोविन्द गुरु जी को भी मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नवंबर महीने में हम मानगढ़ नरसंहार की बरसी भी मनाते हैं। मैं उस नरसंहार में, शहीद मां भारती की, सभी संतानों को नमन करता हूं।’

15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस 

’15 नवंबर को पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा।’ यह विशेष दिन भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती से जुड़ा है। भगवान बिरसा मुंडा हम सब के ह्रदय में बसे हैं। सच्चा साहस क्या है और अपनी संकल्प शक्ति पर अडिग रहना किसे कहते हैं, ये हम उनके जीवन से सीख सकते हैं। भगवान बिरसा मुंडा ने कभी विदेशी शासन को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने ऐसे समाज के बारे में सोचा, जहां कोई अन्याय ना हो। भगवान बिरसा मुंडा ने प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने पर भी जोर दिया। आज भी आदिवासी वर्ग के लोग प्रकृति की देखभाल और उसके संरक्षण के लिए समर्पित हैं। हम सब के लिए आदिवासी भाई-बहनों का काम बहुत प्रेरणादायी है।’

सरदार पटेल जयंती पर किया जाएगा अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन 

31 अक्तूबर को रखी जाएगी बहुत बड़े राष्ट्रव्यापी संगठन की नींव। यह शुभ काम सरदार साहब की जन्मजयंती पर किया जाएगा। इस संगठन का नाम ‘मेरा युवा भारत’ रखा जाएगा। जिसका अर्थ “MY BHARAT” है। ये संगठन भारत सरकार के अलग-अलग आयोजनों में सक्रिया भूनिका निभाने का अवसर प्राप्त कराएगा। यह प्रयास युवा शक्ति को एक कगरने क3ा बड़ा प्रयास है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular