Friday, July 5, 2024
Homeअन्य बड़ी ख़बरेंAccident : मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 12 की मौत, 23...

Accident : मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 12 की मौत, 23 हुए घायल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Mumbai Nagpur Expressway Accident : मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे पर वैजापुर के पास रविवार को एक तेज रफ्तार बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 12 लोगों की मौत और 23 लोग घायल हुए है। पुलिस ने कहा कि बस में कुल 35 लोग सवार थे।

रात करीब 1.15 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब 1.15 बजे घटित हुई। जब यात्री बस तीर्थयात्रा के बाद बुलढाणा से छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) होते हुए नासिक जा रही थी। पुलिस के अनुसार ‘ट्रक बुलढाणा से छत्रपति संभाजीनगर आ रही थी और राजमार्ग के किनारे कुछ देर के लिए खड़ी थी। अचानक बस ने उसे पीछे ट्रक को जो़रदार टक्कर मारी। इस घटना में 12 यात्रियों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा

बता दें कि बुलढाणा में प्रसिद्ध सैलानी बाबा दरगाह पर तीर्थयात्रा करने के बाद नासिक में अपने घर वापस जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। जिसके कारण बस ने पीछे से कंटेनर को टक्कर मार दी। आगे उन्होंने कहा कि हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में 5 पुरुष, 6 महिलाएं और एक नाबालिग लड़की है।

Also Read :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular