Monday, July 1, 2024
HomeAaj Ka Rashifalहनुमान जी की कृपा से मकर और कुंभ को मिलेगी बड़ी उपलब्धि,...

हनुमान जी की कृपा से मकर और कुंभ को मिलेगी बड़ी उपलब्धि, जानिए अपनी राशि का हाल

- Advertisement -

Aaj Ka Rashifal 18 April 2023: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारें में बताया गया है। जैसे हर राशि का एक ग्रह होता है और उस ग्रह की चाल से राशि पर सकारात्मक या नकारात्मक असर पड़ता है। आज 18 अप्रैल 2023 मंगलवार का दिन है। जो हनुमान जी को समर्पित है। आज किन राशियों पर बजरंगबली की कृपा बरस रही है, और किनके भाग्य की किस्मत चमकेगी, तो आज हम आपको बताते है उन राशियों के नाम।

वृष

नौकरी में बॉस का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि लेकिन मेहनत भी ज्यादा होगी। खर्चों की अधिकता और नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। अतिउत्साह से खुद का नुकसान ना करें। थोड़ा स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

मिथुन

विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। पढ़ाई में मन लगेगा। शैक्षिक कार्य में सुख परिणाम आएंगे। बच्चों की तरफ से गुड न्यूज मिल सकती है। लेकिन अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कर्क

खर्च बढ़ेंगे, लेकिन पिता का साथ मिलेगा। मां की सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भी रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के चांस हैं। लेकिन मन अशांत होगा। शैक्षिक और बौद्धिक काम में सफल होंगे।

सिंह

नौकरी में तरक्की होगी। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। मन अशांत होगा। ऑफिस में ज्यादा काम होगा। संतान को सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। तनाव से बचें।

मकर

मन शांत रहेगा। लेकिन बेकार का गुस्सा ना करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में मर्जी के बिना कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास कम होगा। नेगेटिव विचार आएंगे।

कुंभ

मानसिक शान्ति के लिए योग करें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी मिल सकती है और आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर होंगे लेकिन सेहत का ध्यान रखें।

मीन

नौकरी में बेफिजूल के विवादों से दूर रहें। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत ज्यादा होगी। परिवार में आपसी मतभेद होंगे। कारोबार में कठिनाइयां होंगी। मानसिक शान्ति और धर्म-कर्म में बढ़ सकती है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular