Sunday, July 7, 2024
HomeAaj Ka RashifalVrishchik Rashifal 8 March 2022 Scorpio Horoscope Today : आज का वृश्चिक...

Vrishchik Rashifal 8 March 2022 Scorpio Horoscope Today : आज का वृश्चिक राशिफल

- Advertisement -

Vrishchik Rashifal 8 March 2022 Scorpio Horoscope Today

Vrishchik Rashifal 8 March 2022 Scorpio Horoscope Today : आज का दिन आपको दूसरों की सेवा करने और उनके कार्यों के लिए दौड़भाग करने में बीतेगा। दूसरों की हरसंभव मदद करने का प्रयास करेंगे और आपके मन को भी सुकून पहुंचेगा। आज किसी प्रकार की सामाजिक गतिविधियों पर आपका धन खर्च होगा। आज कुछ ऐसे खर्च भी आपके सामने आ सकते हैं जिन्‍हें चाहकर भी आप टाल नहीं सकते। कारोबारी कुछ ऑफर्स के माध्यम से अपने काम को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

रियल एस्टेट एवं कंस्ट्रक्शन आदि से संबंधित काम तेजी से होते देखे जा सकते हैं। नौकरी पेशावर्ग में कर्मचारी दिनभर व्यस्त देखे जाएंगे। आज शाम को आपके घर पर मेहमान आ सकते हैं और आप उनकी खातिरदारी में लगे रहेंगे। कोई आध्यात्मिक चर्चा आदि भी देखी जा सकती है। स्वास्‍थ्‍य अच्छा रहेगा, लेकिन शाम के वक्‍त कुछ आराम करने का मन करेगा। आपको किसी वजह से ऐसा लगेगा कि आप बीमार हैं।

उपाय

हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल बूंदी का भोग लगाएं।

Vrishchik Rashifal 8 March 2022 Scorpio Horoscope Today

Also Read : Vrish Rashifal 8 March 2022 Taurus horoscope Today

Also Read : Mesh Rashifal 8 March 2022 Aries Horoscope Today : आज का मेष राशिफल

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular