India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिले के सुदूर गांव में रहने वाली 32 वर्षीय महिला इंस्टाग्राम पर रील बनाने का काम करती थी। धीरे-धीरे उसके हजारों फॉलोअर्स हो गए। महिला की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। महिला के पांच बच्चे हैं। इंस्टाग्राम पर मिले युवक के प्यार में महिला अपने बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ गुजरात पहुंच गई और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी।
पुलिस के अनुसार, (Jaisalmer News)
पुलिस के अनुसार जैसलमेर के कीता गांव निवासी नेमी देवी की शादी 15 साल पहले जिले के झिनझिनली थाना क्षेत्र के गजे सिंह की ढाणी निवासी नारणा राम भील से हुई थी। नेमी देवी की उम्र 32 साल है। वह कभी स्कूल नहीं गई। वह इंस्टाग्राम पर डांस रील बनाकर पोस्ट करती थी। उसके 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात लोक गायक भीमाराम से हुई। संपर्क में आने के बाद दोनों में बातचीत होने लगी और एक दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
Also Read: