होम / Surya Mantra: सूर्यदेव की किरणों जैसी चमकेगी किस्मत, इन शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप

Surya Mantra: सूर्यदेव की किरणों जैसी चमकेगी किस्मत, इन शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप

• LAST UPDATED : February 11, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Surya Mantra: हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित किया गया है। जिस कारण रविवार को सूर्य देव को पूजना अति शुभ होता है। वहीं, मान्यता है कि सूर्य देव को जगत की आत्मा है। हफ्ते के इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से आप को लाभ की भी प्राप्ती होती है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, उस व्यक्ति को समाज में बहुत मान-सम्मान मिलता है। इन लोगों का भाग्य सूर्य की किरणों की तरह चमकता है। इन लोगों को अधिकतर कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। रविवार के दिन सूर्य के कुछ मंत्रो का जाप करना बहुत लाभकारी माना जाता है। इन मंत्रों के जाप जीवन में ऊर्जा आती है और निरोगी काया का वरदान मिलता है।

सूर्य देव के शक्तीशाली मंत्र

ॐ हृां मित्राय नम:

सूर्य देव के इस मंत्र के जाप से अच्छी सेहत का वरदान प्राप्त होता है। इस मंत्र के शुभ प्रभाव से आपकी कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है। सूर्य देव के इस चमत्कारी मंत्र का जाप उन्हें अर्घ्य देते समय प्रतिदिन सही तरीके से करें।

ॐ हृीं रवये नम:

जिन लोगों की सेहत अक्सर ही खराब रहती है, उन लोगों को इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि इस मंत्र के जाप से शरीर का रक्त संचार ठीक रहता है। इस चमत्कारी मंत्र का जाप सूर्य देव के सामने खड़े होकर करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से मनुष्य स्वस्थ और निरोगी काया प्राप्त करता है।

ॐ हूं सूर्याय नम:

सूर्य देव के इस मंत्र के जाप से व्यक्ति का हर तरह का तनाव दूर हो जाता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। इस मंत्र के प्रभाव से बुद्धि में वृद्धि होती है तथा ध्यान केंद्रित रहता है। यह मंत्र आपके जीवन में तरक्की की राह लाता है।

ॐ हृ: पूषणे नम:

सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में बल तथा पराक्रम बढ़ता है। इसके जाप से जीवन में संयम एवं धैर्य बढ़ता है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति का मन धार्मिक कर्मों में भी लगता है।

ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः

इस मंत्र का जाप हर छात्र को करना चाहिए। उन्हें इस मंत्र के जाप से विशेष लाभ मिलता है। इस मंत्र के जाप से शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक शक्तियां विकसित होती हैं। इस मंत्र के लगातार जाप से आपको किसी भी उपलब्धि को पार करने में कोई समस्या नहीं आएगी।

ॐ आदित्याय नमः

सूर्य के इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि तीव्र होती है और आर्थिक समस्या दूर होती है। इस मंत्र के जाप से समाज में मान-सम्मान का भी लाभ मिलता है। इस मंत्र का जाप करने से एक व्यक्ति की लोकप्रियता बढ़े जाती है।

ॐ भास्कराय नमः

इस मंत्र के जाप से एक व्यक्ति का मन और तन दोनों स्वच्छ होता है। इसके साथ मन भी प्रसन्न होता है। इसके नियमित जाप से सूर्य देव की विशेष कृपा बनी रहती है। इसके अलावा व्यक्ति की कार्यक्षमता भी बढ़ती है। सूर्य के इस मंत्र का जाप करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं।

मंत्रों से होगा विशेष लाभ

रविवार को इन मंत्रों का जाप करने से सूर्य देव बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। रविवार के दिन सूर्यदेव को जल चढ़ाने के बाद इन मंत्रों का जाप 108 बार करना चाहिए। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। ध्यान दें कि इन मंत्रों का उच्चारण एकदम ठीक तरीके से करें।

ये भी पढे़- Rajasthan New DGP: IPS उत्कल रंजन साहू बने राजस्थान के DGP, जानें इनके बारे में 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox