India News(इंडिया न्यूज़), Thursday: हिन्दू धर्म में हर दिन अपने आप में एक एक विशेष महत्व रखता है। इसी तरह गुरुवार का भी अपना महत्व है। श्री हरि बृहस्पति के देवता हैं। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित है। मान्यता है जो व्यक्ति श्रद्धा भाव से बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करता है और गुरुवार व्रत की कथा कहता और सुनता है उसकी गरीबी और कष्ट को भगवान विष्णु दूर कर देते हैं।
इस आर्टिकल में हम गुरुवार व्रत को कैसे पूरा करें उसके बारे में जानेंगे।
ब्रह्म मुहूर्त में करें स्नान
गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले ही उठें। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है।
करें पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल
गुरुवार के दिन ज्यादा से ज्यादा पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।नहाते वक्त भी पानी में चुटकी भर हल्दी डाले। नहा-धोकर पीले रंग के कपड़े पहनें।
श्री हरि की करें स्थापना
पूजा के स्थान पर भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। इस दिन श्री हरि और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी धन और वैभव के प्रतीक हैं। चना-गुड़ और मुनक्का चढ़ाकर विधि- विधान से पूजन शुरू करें।
करें निर्धन को दान
पीले रंग के गंध-पुष्प और अक्षत चढ़ाएं। गुरुवार के दिन किसी निर्धन को चने की दाल, केला, पीले वस्त्र आदि क्षमतानुसार दान करें।
इस मंत्र का जाप करें
इसके बाद धर्मशास्तार्थतत्वज्ञ ज्ञानविज्ञानपारग। विविधार्तिहराचिन्त्य देवाचार्य नमोऽस्तु ते॥ मंत्र का जप करें। गुरुवार के दिन स्नान के बाद ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप करने से धन-संपदा में तरक्की होती है।
करें व्रत कथा का पाठ
मंत्रोच्चार के बाद बृहस्पतिवार व्रत की कथा पढ़ें। कथा पढ़ने के बाद केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।
पीले फलों का सेवन करें
अगर आप व्रत रखते हैं तो पीले फलों का सेवन करना चाहिए।
डिस्क्लेमर- ये आर्टिकल केवल सामान्य मान्यताओं को अभिव्यक्त करता है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।
ये भी पढ़ें –Babulal Kharadi: खूब बच्चे पैदा करो, मकान PM मोदी देंगे, कैबिनेट…
Vibrant Gujarat: PM मोदी के सामने मुकेश अंबानी ने किया धीरूभाई…