India News(इंडिया न्यूज), Sunday: सनातन धर्म के अनुसार सप्ताह के हर एक दिन किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। हिंदू परंपरा के अनुसार रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। इस दिन ना सिर्फ सूर्य देवता बल्कि भय को भगाने वाले भैरव और दुष्टों का संहार करने वाली मां दुर्गा की भी पूजा की जाती है।
सूर्य देव को जल चढ़ाने के धार्मिक फायदे
सूर्य सफलता, आत्मविश्वास, यश, सेहत देने वाले ग्रह हैं। ऐसे में अगर सूर्य की कृपा हो तो करियर-कारोबार में खूब सफलता हासिल की जा सकती है। ऐसा करने वाला राजनीति में खूब नाम कमाता है। उसकी नेतृत्व करने की क्षमता अच्छी होती है।
हमेशा तांबे के पात्र में ही चढ़ाएं अग्र
सूर्य को हमेशा तांबे के बर्तन से ही अग्र देना चाहिए। तांबा सूर्य देव के लिए प्रभावी धातु है। कभी भी अग्र के लिए स्टील, शीशे या प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल ना करें।
कैसे चढ़ाए अग्र?
नहाने के बाद आप एक तांबे के बर्तन में साफ जल भर लें। उसमें रोली या लाल चंदन, लाल फूल, चावल और मिश्री डाल सकते हैं। सूर्य देव का ध्यान करने उनके सामने जल अर्पित कर दें।
करें इन मंत्रों का जाप
सूर्य देव को अग्र चढ़ाने के दौरान ॐ सूर्याय नम: सूर्याय नमः या ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः का जार करें।
सूर्य अग्र के फायदे
अगर आप ऐसा करते हैं तो, आप सिरदर्द, पित्त रोग, आत्मिक निर्बलता, नेत्र दोष आदि समस्याओं से छुटकारा मिलेगाा। इसके अलावा जोड़ों के दर्द और शरीर में अकड़न जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
डिस्क्लेमर- ये आर्टिकल केवल सामान्य मान्यताओं को अभिव्यक्त करता है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।
ये भी पढ़ें-Second Hand Car: अब बिना किसी डर के खरीदें सेकंड हैंड…