होम / Mata Lakshmi: आज शुक्रवार के दिन जानें माता लक्ष्मी के बारे में कुछ खास बातें

Mata Lakshmi: आज शुक्रवार के दिन जानें माता लक्ष्मी के बारे में कुछ खास बातें

• LAST UPDATED : December 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Mata Lakshmi:  पौराणिक कथा के मुताबिक मां लक्ष्मी की उत्पत्ति के बारे मं बताया गया है। कथा अनुसार मां लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्र मंथन के समय हुई थी। समुद्र मंथन में निकले रत्नों के साथ उनकी उत्पत्ति हुई थी। परंतु एक अन्य कथा के मुताबिक माता भृगु ऋषि की बेटी हैं।

दरअसल, पुराणों की कथाओं में छुपे रहस्यों को समझना मुश्किल है। वहीं अगर देखे तो शिवपुराण के मुताबिक ब्रह्मा, विष्णु तथा महेश के माता-पिता का नाम सदाशिव एवं दुर्गा बताया गया है। ठीक इसी तरह तीनों देवियों के भी माता-पिता रहे हैं। समुद्र मंथन के समय जिस लक्ष्मी का जन्म हुआ था, असल में वो स्वर्ण के पाए जाने का ही संकेत था।

लक्ष्मी जी के जन्म का समय

ग्रंथों और शास्त्रों के मुताबिक देवी लक्ष्मी का जन्म शरद पूर्णिमा पर हुआ था। वहीं शिव जी क पूत्र कार्तिकेय का जन्म भी शरद पूर्णिमा पर ही हुआ था। कार्तिक कृष्ण अमावस्या पर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है।

क्या है लक्ष्मी मां के नाम का अर्थ?

‘लक्ष्मी’ नाम दो शब्दों का मेल है। जिसका अर्थ लक्ष् – ‘लक्ष्य’ और मी का अर्थ लक्ष्य तक ले जाने वाली है । जिसका मतलब लक्ष्मी वो है जो आपके लक्ष्य तक लेकर जाए।

लक्ष्मी मां के और भी नाम?

श्रीदेवी, कमला, धन्या, हरिवल्लभी, विष्णुप्रिया, दीपा, दीप्ता, पद्मप्रिया, पद्मसुन्दरी, पद्मावती, पद्मनाभप्रिया, पद्मिनी, चन्द्र सहोदरी, पुष्टि, वसुंधरा आदि नाम प्रमुख हैं।

लक्ष्मी जी के बारे में

माता-पिता : ख्याति और भृगु।
भाई : धाता और विधाता
बहन : अलक्ष्मी
पति : भगवान विष्णु।
पुत्र : मां के 18 पुत्र हैं। जिनमें से 4 प्रमुख पुत्रों के नाम हैं- आनंद, कर्दम, श्रीद, चिक्लीत।
पर्व : दिवाली।
दिन : ज्योतिषशास्त्र तथा धर्मग्रंथों में शुक्रवार की देवी मां लक्ष्मी को माना गया है।

लक्ष्मी मां का वाहन

उल्लू और हाथी लक्ष्मी मां के वाहन है। माना जाता है कि भगवान विष्णु की पत्नी देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू है। धन की देवी महालक्ष्मी का वाहन हाथी है। वहीं कुछ मान्यताओं के मुताबिक उल्लू उनकी बहन अलक्ष्मी का प्रतीक है। अलक्ष्मी सदा उनके साथ ही रहती है। मां लक्ष्मी अपने वाहन उल्लू पर बैठकर भगवान विष्णु के साथ पृथ्वी भ्रमण करने आती हैं।

बीज मंत्र

ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नम:।।

ये भी पढ़े- Rajasthan: इतिहास और संस्कृति का खूबसूरत प्रदर्शन, मंडावा की ओपन आर्ट गैलरी की जानें खासियत

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox