India News(इंडिया न्यूज़), Petha: आपका आगरा का मशहूर पेठा सिर्फ इन तीन सामग्रियों- सफेद कद्दू, पानी और चीनी को मिलाकर तैयार किया जाता है। वैसे पेठा चाहे किसी भी जगह का हो, लोगों को खूब पसंद आता है। लेकिन आगरा का पेठा पूरी दुनिया में एक अलग स्तर पर मशहूर है। आपने देखा होगा कि जब कोई आगरा घूमने जाता है तो उससे पेठा जरूर मांगा जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को एक बार जरूर देखें। आगरा छोड़ दें, कहीं भी पेठा खाने से परहेज करेंगे।
पेठे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आपका और हर किसी का पसंदीदा पेठा बनाया जा रहा है। आप देखेंगे कि सबसे पहले कुछ कारीगर कद्दू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटते हैं। इसके बाद इन्हें एक बड़े पैन में डालकर पानी भर दिया जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान कुछ कारीगर उसी पानी में हाथ-मुंह धोते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वह अपने गंदे हाथों से पेठे को निकालकर उबालने के लिए ले जाते हुए भी नजर आ रहे हैं। पूरे वीडियो में आपको कहीं भी सफाई नहीं दिखेगी। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने पेठे से दूरी बना ली।
Only for petha lovers 🥰 pic.twitter.com/EpFFpQp0zS
— desi mojito 🇮🇳 (@desimojito) October 19, 2023
पेठे के वीडियो के साथ कैप्शन
आगरा के मशहूर पेठे का वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @desimojito नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, ये पेठा प्रेमियों के लिए है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कहा- उस टब में नहाना रह गया था। तो दूसरे यूजर ने लिखा- अब से मैं कभी पेठा नहीं खाऊंगा।