लाल किले से पीएम मोदी ने सबसे खास बात क्या कही?

देश आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया।

उन्होंने लगातार 11वीं बार तिरंगा फहराया।

इस दौरान पीएम मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि 2047 तक विकसित भारत सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सपना है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज आजादी के संघर्ष को याद करने का दिन है।

उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत सिर्फ एक भाषण नहीं है। इसके पीछे कड़ी मेहनत चल रही है।

देश के करोड़ों लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं।

इसके लिए युवा, बुजुर्ग, ग्रामीण और शहरी लोग, गरीब, अमीर, किसान, आदिवासी, महिलाएं, सभी ने विकसित भारत के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए हैं।

जब मैं इन सुझावों को देखता था तो मेरा मन बहुत खुश होता था।